राजनांदगांव। आज छत्तीसगढ़ चेबर ऑफ का आज चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। जिसमें जिले के व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। जिसका परिणाम है कि आज 95 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जय व्यापार पैनल के छत्तीसगढ स्तर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय मसीह, कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी श्री उत्तमचंद गोलछा के साथ – साथ राजनांदगांव जिले के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अनिल बरडिय़ा एवं मंत्री पद के प्रत्याशी राजा माखिजा ने मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान के समाप्त होने तक व्यापारी भाईयों से अपने चुनाव पण्डाल में सत्तत संपर्क करते रहे मतदान समाप्त होने के पश्चात् उक्त सभी प्रत्याशियों सहित चुनाव संचालक शरद अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाता व्यापारी बंधुओं सहित चुनाव की पूरी टीम, पुलिस प्रशासन एवं उदयाचल संस्था सहित अपने पूरे व्यापार पैनल के सभी कार्यकर्ताओं को जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग किया है उन सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए है। साथ ही साथ शहर के सभी मीडिया के साथियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी प्रवक्ता रेखचंद जैन द्वारा दी गई।
