राजनांदगांव । पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह महाशिवरात्रि में शहर में आयोजित विभिन्ना कार्यक्रमों में शामिल हुए। मानव मंदिर चौक में महाकाल की पगड़ी यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बागेश्वर मंदिर एवं रेवाडीह में आयोजित जस स्पर्धा के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.सिंह ने कहा कि सभी आयोजन आपसी सहयोग एवं सभी की सहभागिता से संपन्ना होते हैं। जिस गांव के सियान ठीक होते ेहैं उस गांव के जवान अपने आप ठीक हो जाते हैं। रेवाडीह ग्राम के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि दी। उन्होंने कहा कि राशि ढाई हजार करोड़ से बढ़कर तीन हजार करोड़ तक पहुंच गई। आप जब अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे तो मंदिर को देखकर लगेगा कि इस मंदिर निर्माण में आप लोगों का भी सहयोग है। उन्होंने कहा कि मधुसूदन यादव का फोन जब उन्हें आया तब वे उत्तराखंड के देहरादून में थे। मधुसूदन ने उनसे कहा कि आपके कार्यक्रम में राजनांदगांव के रेवाडीह का कार्यक्रम भी जोड़ ले तो वे मना नहीं कर पाए।
वादा कर मुकर रही कांग्रेस सरकार डा.सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई और आज गांव गांव में शराब बिक रही है। इस तरह के आयोजन से गांव में धार्मिकता का संचार होता है और यह ग्राम इस तरह के धार्मिक आयोजन के लिए पहचाना जाता है। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि संस्कारधानी नगरी का रेवाडीह एक संस्कारधानी वार्ड है ,जहां सभी प्रकार के आयोजन सब लोग मिलजुलकर करते हैं। वार्ड आदिवासी बहुल वार्ड है फिर भी यहां सभी आयोजन उत्साह पूर्वक होते हैं। उन्होंने यहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित होने से लेकर सामाजिक एवं सामुदायिक भवन डा.रमन सिंह के सहयोग का जिक्र किया। जस गीत स्पर्धा से गांव में धार्मिकता का माहौल बनेगा और यही इस वार्ड की पहचान है। इस दौरान पूर्णिमा साहू, अतुल राययदा, तरुण लहरवानी, ननि नेताप्रतिपक्ष किसुन यदु, पार्षद गोमेंद्र नेताम,घसिया पाटौदी, मुकेश ध्रुव व अन्य मौजूद रहे।
