डॉ. रमन सिंह, मधुसूदन यादव के साथ कांवडय़ात्रियों ने गाया राष्ट्रगान
राजनांदगाँव | द्वितीय सावन सोमवार श्री बागेश्वर धाम मंदिर सिंदूर तिरंगा कावड़ यात्रा शिवभक्ति के तेज व राष्ट्र प्रेम के जोश के साथ शिवभक्तों द्वारा निकाली गई जिसमें श्री बागेश्वर धाम सेवक, पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय गुप्ता, मयंक शर्मा, सौरभ खंडेलवाल ने बताया श्री सिंदूर विजय, तिरंगा कावड़ यात्रा जो कि सोहनलाल गुप्ता (संरक्षक)भावेश अग्रवाल, राजेश शर्मा,(पूर्व सैनिक ) राकेश ठाकुर (शनिधाम) अन्य संलग्न संस्थाओं के बागेश्वर धाम सेवकों की उपस्तिथि मे, कावड़ यात्रा शिवभक्ति की शक्ति व राष्ट्रप्रेम को एक धागे में पिरोकर शिवभक्तों द्वारा निकाली गई जिसमें अनेक सामाजिक संस्थाओ के तथा नीरज बाजपेयी, इंटरनेशनल स्कूल के संचालक, नीरज बाजपेयी, कसौंधन वैश्य प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमन गुप्ता, गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विजय शर्मा आदि अनेक धर्म समाज सेवी शामिल हुए ।
कांवड़ यात्री हाथ मे कांवड़ के सथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए हुए । जिसमें कांवड़ यात्रियों के आगे डी जे मे शिवजी के भजनों के साथ देशभक्ति गीत से संपूर्ण वातावरण शिवमय व राष्ट्रप्रेम से प्रज्जवलित हो गया। कावड़ यात्रियों के पीछे में शिवभक्ति की शक्ति,राष्ट्रभक्ति का संगम लिए झांकी भी जिसमें भगवान शिव तिरंगा लहराते हुए व भारतीय सेना के तीनों अंगो थलसेना, जलसेना, वायुसेना के जवान चित्रित थे, सिंदूर विजय के साथ थे । झांकी को तिरंगों से सजाया गया था । झांकी को सौरभ गुप्ता, प्रतीक गुप्ता द्वारा संचालित किया जा रहा था ।
नंदई चौक में विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, पार्षदों सहित पुष्प वर्षो कर स्वागत किया. शिवभक्ति के साथ राष्ट्र को समर्पित कांवड़ यात्रा में श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता,कांवड़ यात्रियों, डॉ. रमन सिंह, महापौर मधुसूदन यादव की अन्य उपस्थित संस्कारधानी वासियो द्वारा राष्ट्रगाना जन-गण-मन गाया गया ।
श्री बागेश्वर धाम मंदिर में भगवान बागेश्वर शिव मे कांवडय़ात्रियों द्वारा कांवड़ का जलअर्पण किया गया, महाआरती व राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ अगली सनातन प्रभु श्रीराम -हनुमान कांवड़ यात्रा तक विराम दिया गया, श्री बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवकों द्वारा तीसरी २८ जुलाई को सनातन धर्म प्रभु श्रीराम-हनुमान कांवड़ यात्रा में संस्कारधानी के सभी सनातनी शिवभक्तों को शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है । उक्त जानकारी श्री बागेश्वर मंदिर धमार्थ ट्रस्ट के सेवक अजय गुप्ता द्वारा दी गई है ।
