रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थानाक्षेत्र स्थित कलर्स मॉल के पास नकली गहने देकर प्रायवेटकर्मी से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। आरोपियों ने ‘खुदाई में मिले सोने के गहने’ सस्ते में बेचने का लालच देकर एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से 2.50 लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा महेश कानस्कर और आरोपियों का नाम राजेश प्रजापति और उसकी मां बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता महेश कानस्कर ने पुलिस को बताया, कि वो अवंति विहार इलाके में रहता है। प्रायवेटकर्मी है। 18 जनवरी को कलर्स मॉल स्थित एटीएम बूथ में पैसे निकालने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वहां पर युवक पैसे निकालने आया। एटीएम से पैसे नहीं निकलने वो उससे बातचीत करने लगा और अपना नाम राजेश प्रजापति बताया।
राजेश ने बताया कि उसके अकाउंट से पैसे नहीं निकल रहे। बहन की शादी है, अर्जेंट कहीं पैसे भेजने है। राजेश ने खुदाई में मिले गहने कम कीमत में बेचने का झांसा महेश को दिया और जांच के लिए ज्वैलरी का सैंपल दिया। जांच में ज्वैलरी सही निकली, तो महेश तैयार हो गया। आरोपियों ने सोने और चांदी की नकली ज्वैलरी महेश को दिया और ढाई लाख रुपए नकद लिए। आरोपी राजेश और उसकी मां से ज्वैलरी लेने के बाद महेश ने सराफा कारोबारी के यहां जांच कराई, तो वो फर्जी निकला। पीड़ित ने आरोपियों की तलाश की और नहीं मिलने पर 10 दिन बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित प्रायवेटकर्मी की शिकात पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
