कॉमर्स क्लब का गठन
राजनांदगांव । शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में कामर्स गुरू का मार्गदर्शन कक्षा 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को दिया गया। उक्त आयोजन गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। व्याख्याता प्रणव दवे, सुनील गुप्ता एवं तरणजीत सिंह टूटेजा के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन विद्यार्थियों हेतु बेहद प्रभावी एवं महत्वपूर्ण रहा जिसमें आयोजन की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। स्वागत सत्कार पवित्र मंत्रोच्चारण तिलक वंदन के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
शाला की व्याख्याता व मीडिया प्रभारी उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार डॉ.संतोष राय के सम्मान में शाला के विद्यार्थियों द्वारा कॉमर्स विषय की उपयोगिता पर शानदार नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कॉमर्स के विद्यार्थी हमेशा दूरदृष्टि वाली सोच से परिपूर्ण होना चाहिए, हमेशा लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए आगे बढ़े, कॉमर्स विषय आप सभी के लिए अनेक संभावनाएं लेकर आता है। विषय में डिग्री के पश्चात आप कभी बेरोजगार नहीं हो सकते हैं। यह विषय ऐसा है जहां आप रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त कर सकते हैं, बस जरूरत है तो अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता, त्याग, समर्पण एवं कठोर परिश्रम की।
डॉ.राय द्वारा बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु अनेक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए गए, साथ ही इस क्षेत्र में शंकाओं का समाधान, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने प्रसन्नता के साथ बढ़_चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कॉमर्स विभाग द्वारा कॉमर्स क्लब का गठन भी किया गया जिसमें प्रेसीडेंट_ सीबीएसई से विनायक शर्मा, वाईस प्रेसीडेंट श्रेया शर्मा, सचिव रिषभ शर्मा, सहसचिव जानवी पटेल, सीजी बोर्ड से प्रेसीडेंट पायल पंसारी, वाईस प्रेसीडेंट अरमान जोया, सचिव सोहन जाना, सहसचिव याना सरोदे सर्वसम्मित से चुने गए। सभी का बैच लगाकर सम्मान किया गया।
अंत में डॉ.राय का सम्मान पूज्य गुरूदेव का साहित्य, श्रीफल व शॉल भेंट कर किया गया। आभार प्रदर्शन व्याख्याता सुनील गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं वीडियाग्राफी शाला के शिक्षक आंजनेय शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
