डोंगरगढ़ | जुलाई अंतरराष्ट्रीय शतरंज़ दिवस पर एन.आर.सी.ए. शतरंज़ ने 16 वर्षीय शतरंज़ खिलाड़ी कॉमन वेल्थ डबल गोल्ड मेडलिस्ट इंडियन सब जूनियर चैंपियन कलकत्ता निवासी कु .स्नेहा हल्दर पिता भोगिरथ हल्दर को उनकी शतरंज़ खेल की उपलब्धि पर बधाई दी वा भविष्य में वूमेन ग्रैंड मास्टर नॉर्म्स का टाइटल प्राप्त करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है. स्नेहा हल्दर शतरंज़ खेल की कई बड़ी स्पर्धाओं की विजेता खिलाड़ी रह चुकी है और देश का नाम रोशन कर चुकी है,इन्होंने बांग्लादेश, नेपाल,श्रीलंका, भूटान, चीन, जॉर्जिया, स्पेन,अज़रबैजान, यूएई, अमेरिका, रूस ,क़ज़ाकिसत्तान, समेत कई देशों में भारतीय शतरंज का नेतृत्व किया है. स्नेहा वर्तमान में दुबई, अबुधाबी, में आयोजित इंटरनेशनल शतरंज स्पर्धा में भारतीय शतरंज़ का प्रतिनिधित्व कर रही है.स्नेहा हल्दर एन. आर. सी.ए ,संस्था से पिछले6 वर्षों से जुड़ी हुई है.एन. आर. सी.ए. शतरंज ने बेहतर खेल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी वा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है |
