राजनांदगांव । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वार्षिक परीक्षा की समयसारिणी में संशोधन की मांग की है। दिग्विजय कालेज और कमला कालेज के प्राचार्यों को दुर्ग हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम छात्रों ने ज्ञापन दिया है, जिसमें छात्रों ने मांग की है कि 23 मार्च को होने वाली स्नातकोत्तर और 12 अप्रैल को होने वाली स्नातक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी में संशोधन करें, ताकि अध्यापन के लिए और समय मिल सकें। कोरोना काल में सालभर से कालेज नहीं आए विद्यार्थियों को भी अध्यापन का समय मिल सकें।
अभाविप के प्रदेश सहमंत्री चिंटू सोनकर ने कहा कि एक ही महीना हुआ है विद्यार्थी प्रत्यक्ष रूप से कालेज में अध्ययन-अध्यापन करते हुए और इस समय काल में भी वे अपने होम असाइनमेंट व प्रायोगिक की तैयारी कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में वह विद्यार्थी इसी माह वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकेंगे। ऐसे स्थिति कॉलेज प्रशासन को वार्षिक समय सारिणी परिवर्तन करना चाहिए। दिग्विजय कालेज की प्राचार्या डा. बीएन मेश्राम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समय सारिणी में संशोधन करके नई समय सारिणी जारी करेंगे। कमला महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्ना समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया, जिसमें अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नम्रता वर्मा ने यह बताया कि जिले की एक ही महिला कालेज है, यहां एक भी महिला पुलिसकर्मी तैनात नहीं होती है। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा महसूस होता है। छात्राओं ने कालेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे की वृद्धि, हॉस्टल में कक्षाओं की संख्या में वृद्धि, महाविद्यालय के कक्षाओं की संख्या में वृद्धि, गार्डन की साफ सफाई, एमएससी मैथ्स एम कॉम की कक्षाएं शुरू करने, कैंटीन का विस्तार, ऐसी विभिन्ना मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
प्राचार्य ने कहा कि इन सभी मांगों को संज्ञान में लेकर जल्द निराकरण कर लेंगे। इस दौराना जिला संगठन मंत्री गौरव सिंह, नगर मंत्री कमलेश प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नम्रता वर्मा, प्रदीप झा, आशीष शोरी, शानुध
मिश्र, चंदन साहू, भावेश शर्मा, अभय कोसा, भोज रंसुरे, राकेश साहू, रोहित सिन्हा, जय, नेहा, चनदना श्रीवास्तव , मनीष सोनकर, विनोद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
