Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : कल खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय महिला स्वावलंबन पहचान...

राजनांदगांव : कल खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय महिला स्वावलंबन पहचान एग्जीबिशन का उद्घाटन किरण वैष्णव जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा

64

सशक्त  नारी सशक्त भारत में पहचान एग्जिबिशन एक पहल

राजनांदगांव | खंडेलवाल महिला मंडल उपाध्यक्ष अंजू खंडेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष सरला खंडेलवाल के नेतृत्व आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पहचान एग्जिबिशन  16 एवं 17 जुलाई 2025, प्रातः 10:00 बजे से रात्रि   10:00 बजे तक  महेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में  आयोजित किया जा रहा है  कल पहचान एग्जीबिशन का दिव्य भव्य उद्घाटन समारोह दिनांक 16 जुलाई 2025 दिन बुधवार समय अपराह्न 12:30 बजे महिला शक्ति की प्रेरणा  मुख्य अतिथि माननीय किरण वैष्णव जिला पंचायत अध्यक्ष राजनंदगांव , अध्यक्षता माननीय तरुणा साहू रेलवे इंस्पेक्टर राजनंदगांव, विशिष्ट अतिथि माननीय करुणा यादव एवं  समाजसेवी  महिलाओं की उपस्थिति में उद्घाटित होगा  सशक्त नारी सशक्त  भारत में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने कि पहल पहचान एग्जिबिशन खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनाना है आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की  भूमिका अग्रणी  हो महिला स्वयं के रोजगार से औरों को रोजगार के साधन उपलब्ध करा सके  आगे बढ़कर ऊंचाइयां हासिल करें स्वावलंबी महिला सशक्त भारत में  महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पहचान एग्जिबिशन से मजबूत होगी पहचान एग्जीबिशन में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित  स्वदेशी उत्पाद उपभोग सामग्री ,  हस्तशिल्प फैंसी राखियां , लड्डू गोपाल पोशाक एवं विभिन्न डेकोरेटिव  सामग्री  ,  आकर्षक  मूर्तियां,    पेंटिंग, महिलाओं के सूट साड़ियां , 16  श्रृंगार सामग्री,  बेडशीट चादर , सोफा कवर , स्वनिर्मित आर्टिफिशियल ज्वेलरी, स्टेशनरी, एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल महिलाओं द्वारा विभिन्न स्टॉल इस पहचान एग्जीबिशन में लगाए जाएंगे l

दिनांक 16 जुलाई 2025 संध्या 4:00  ओपन निशुल्क प्रतियोगिता सनातन संस्कृति के अनुरूप कलश सजाओ प्रतियोगिता दिनांक 17 जुलाई 2025  संध्या 4:00 बजे ओपन निशुल्क सावन सुंदरी प्रतियोगिता  पहचान एग्जीबिशन में आयोजित की जा रही है विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा खंडेलवाल महिला मंडल संपूर्ण कार्यकारिणी पहचान एग्जिबिशन को सफल बनाने में दिन रात तैयारी में जूटी हुई है उपरोक्त जानकारी खंडेलवाल महिला मंडल प्रचार प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल ने  दी l

Previous articleराजनांदगांव : वनांचल की होनहार छात्रा कुमारी दिप्ती चौरे का सब इंजीनियर पद पर हुआ चयन
Next articleएक बगिया माँ के नाम परियोजना से स्व-सहायता समूहों की होगी आर्थिक तरक्कीः कलेक्टर