साधारण परिवार की छात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
राजनांदगांव | आदिवासी बहुल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चैकी विकासखण्ड के ग्राम भगवानटोला के होनहार छात्रा कुमारी दिप्ती चौरे का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सब इंजीनियर के पद पर चयन होने से वनांचल पर हर्ष व्याप्त है। कुमारी दिप्ती चैरे प्रारंभ से होनहार विद्यार्थी रही है, वे अभी हाल में ही छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता पद हेतु आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण कर उप अभियंता के पद पर चयनित हुई है। कुमारी दिप्ती चैरे की प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरूनानक हायर सेकण्डरी स्कूल राजनांदगांव से हुई है। इसके पश्चात् वे युगांतर इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट राजनांदगांव से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है।
कुमारी दिप्ती चौरे के पिता पुरूषोत्तम चौरे आरक्षक के पद पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में पदस्थ है। इसके साथ ही उनकी माता चंद्रिका चौरे एक गृहिणी है। वनांचल के बहुत ही साधारण परिवार की छात्रा की महत्वपूर्ण पद पर चयन होने पर वनांचल के लोगों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कुमारी दिप्ती वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर के अलावा अपने गुरूजनांे, माता-पिता, परिजनों तथा शुभचिंतकों को दी है। दिप्ती ने कहा है कि कठिन परिश्रम एवं साकारात्मक सोच एवं धैर्य तथा लगन से जीवन में कोई भी उपलब्धि हासिल करना असंभव नही है।






