Home छत्तीसगढ़ CG : चरोदा-भिलाई में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन,...

CG : चरोदा-भिलाई में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया…

2

शिविर में 57 हितग्राहियों ने लिया भाग

दुर्ग । एनटीपीसी-सेल कम्पनी लिमिटेड की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) सहायक उत्पादन केन्द्र जबलपुर तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगल भवन, भिलाई-चरोदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में कुल 57 हितग्राहियों ने भाग लिया। परीक्षण उपरांत कुल 88 सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकित किए गए। इनमें 30 बैसाखी, 8 व्हील चेयर, 18 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 2 केलीपर्स, 3 कृत्रिम पैर, 2 कुशन, 1 स्मार्ट केन, 6 कान की मशीन, 10 सामान्य ट्रायसायकल, 5 वॉकिंग स्टिक तथा 3 टी.एल.एम. किट शामिल हैं।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, पार्षद हेमलता शर्मा, भारती, राम सूर्यवंशी, गुरुमीख सिंह हरमुख, कामता प्रसाद साहू, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ए.पी. गौतम, जन्तराम ठाकुर सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को नगर पालिक निगम सुपेला भिलाई के सभागार में तथा 20 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत के सभागार में भी दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

Previous article CG : कलेक्टर ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर बेलोतीपारा स्कूल में कराया न्योता भोज…
Next articleCG : जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों में निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया …