Home देश ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आय का एक नया विकल्प बनकर उभरा...

ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आय का एक नया विकल्प बनकर उभरा है मुर्गी पालन, हर महीने इस व्यक्ति को हो रही है 1 से 2 लाख की कमाई, जाने इसकी सक्सेस स्टोरी और आईडिया

25
poultry farming a profitable business

ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आय का एक नया विकल्प बनकर उभरा है मुर्गी पालन, हर महीने इस व्यक्ति को हो रही है 1 से 2 लाख की कमाई, जाने इसकी सक्सेस स्टोरी और आईडिया यह न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहा है. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के अलीपुर जीता गांव के किसान सलीम सिद्दीकी ने इसका एक शानदार उदाहरण पेश किया है.

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 किस्त आने के बाद किसानो की 20 क़िस्त का बेसब्री से इंतज़ार, जाने लेट होने का बड़ा कारण और कब तक आएगी

कुछ अलग करने का फैसला decide to do something different

कुछ अलग करने का फैसला सलीम सिद्दीकी पहले खेती-बाड़ी करते थे, लेकिन सीमित जमीन और बढ़ती जरूरतों के कारण उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. तब उन्होंने कुछ अलग करने का फैसला लिया और वर्ष 2019 में मुर्गी पालन का काम शुरू किया. शुरुआती दिनों में यह एक छोटा प्रयोग था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने इसे एक सफल व्यवसाय में बदल दिया.

20 हजार मुर्गियां और 20 लोगों को मिला रोजगार 20 thousand chickens and 20 people got employment

20 हजार मुर्गियां और 20 लोगों को मिला रोजगार छोटे से शुरू किए गए इस काम ने धीरे-धीरे एक बड़ा रूप ले लिया. आज सलीम सिद्दीकी के पोल्ट्री फार्म में लगभग 20,000 मुर्गियां हैं और उनके फार्म से 20 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. वह केवल अंडा उत्पादन का काम करते हैं. जब मुर्गियां अंडा देना बंद कर देती हैं, तो व्यापारी फार्म पर आकर उन्हें खरीद लेते हैं.

हर महीने 1 से 2 लाख की कमाई Earning 1 to 2 lakhs every month

हर महीने 1 से 2 लाख की कमाई सलीम सिद्दीकी बताते हैं कि इस व्यवसाय से वह हर महीने 1 से 2 लाख रुपए की आमदनी कर रहे हैं. उनके अनुसार, यह काम नियमित देखरेख और मेहनत की मांग करता है, लेकिन सही योजना और निरंतरता के साथ इसमें लंबे समय तक मुनाफा कमाया जा सकता है.

यह भी पढ़े: CIBIL Score Rule Update 2025: अब मात्र 15 दिन में बदल जाएगा आपका सिबिल स्कोर, RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम

सरकार देती है मदद और लोन की सुविधा Government provides help and loan facility

सरकार देती है मदद और लोन की सुविधा मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्र सरकारें सब्सिडी और लोन की सुविधा भी देती हैं. सलीम सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने भी सरकारी योजना के तहत लोन लिया, जिससे उन्हें शुरुआती दौर में काफी सहूलियत मिली. हालांकि कुछ प्रक्रियाएं कठिन होती हैं, लेकिन अगर इच्छाशक्ति हो तो मदद मिल ही जाती है.

क्यों है मुर्गी पालन एक लाभदायक व्यवसाय? Why is poultry farming a profitable business?

क्यों है मुर्गी पालन एक लाभदायक व्यवसाय? मुर्गी पालन आज के समय में कम लागत और ज्यादा मुनाफा देने वाला व्यवसाय बन चुका है. इसमें न केवल अंडों की बिक्री से कमाई होती है, बल्कि मांस के व्यापार से भी अच्छा लाभ कमाया जा सकता है. यदि कोई किसान सही दिशा में कदम बढ़ाए, तो यह व्यवसाय सालाना लाखों की कमाई दे सकता है.

Previous articleरायपुर : भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राजनांदगांव में आजीविका, जल संरक्षण और उद्यमिता कार्यों का किया निरीक्षण
Next articleराजनांदगांव : शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा:मोंगरा बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, 10 एनीकट डूबे; राजनांदगांव में 72 घंटे से बारिश…