राजनांदगांव । चैंबर आफ कामर्स चुनाव को लेकर सरगमी बढ़ गई है। पैनल के प्रत्याशी लगातार व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। चुनाव को देखते हुए व्यापारी एकता पैनल का चुनाव कार्यालय गंजलाइन में बनकर तैयार हो गया है। कार्यालय का उद्घाटन चैंबर आफ कामर्स के प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख, मन्नाूमल मोटलानी, चैंबर उपाध्यक्ष शरद चितलांगिया, प्रदेश मंत्री भीमन धनवानी, चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद बाफना, डढ्ढा व चुनाव प्रभारी रूपचंद भीमनानी की उपस्थिति में हुआ।
व्यापारी एकता पैनल के जिला प्रवक्ता रोशन गोलछा ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मार्गदर्शक खूबचंद पारख ने कहा कि विगत कई वर्षों से व्यापारियों की सेवा में चैंबर आफ कॉमर्स सतत लगा हुआ है। कई संगठन इस चैंबर आफ कामर्स से जुड़े हुए हैं। सभी को साथ लेकर चलने वाले इस संगठन में परिवर्तन सतत प्रक्रिया होती है, हर वर्ष नए पदाधिकारियों को मौका दिया जाता है। ताकि व्यापारी हित में निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि वह चैंबर आफ कामर्स के संरक्षक हैं और इस नाते जो भी उनकी मदद मांगता है वह सहृदय से क्रियाशील होकर मदद करते हैं, इसलिए व्यापारियों का स्नेह सदैव चैंबर आफ कामर्स के साथ बना रहता है, व्यापारी एकता पेनल के दावेदारों का पूर्ण सहयोग करने का आव्हान उन्होंने किया।
समस्याओं का सुलझाना ही संगठन का मूल मंत्रः चैंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चितलांगिया ने कहा कि व्यापारियों की शक्ति के कारण ही नौ वर्षों तक आप सभी की सेवा की और अब नए लोगों को मौका देते हुए हमने स्थान छोड़ा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकता पेनल आपसी विचार विमर्श और वरिष्ठ मार्गदर्शन के आधार पर कार्य करता है। व्यापारियों की परेशानियों को तत्परता से हल करना ही संगठन का मूल मंत्र है। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उपाध्यक्ष पद के दावेदार हसमुख भाई रायचा व मंत्री के दावेदार अमर लालवानी ने भी अपने विचार रखे। व्यापारी एकता पेनल के चुनाव प्रभारी रूपचंद भीमनानी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है इसलिए संगठित होकर पुराने विश्वसनीयता पैनल को सहयोग करने का आह्वान किया। चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष विनोद डढ्ढा ने कहा कि इस बार अब सभी के सहयोग से सर्वाधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाएंगे। सफल संचालन अध्यक्ष ज्ञानचंद बाफना ने किया।
