Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : जिले में अब तक 986.5 मिमी वर्षा दर्ज

राजनांदगांव : जिले में अब तक 986.5 मिमी वर्षा दर्ज

25

– जिले में आज 222 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 986.5 मिमी बारिश एवं औसत 140.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 193.5 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 100 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 235.4 मिमी, घुमका तहसील में 172 मिमी, छुरिया तहसील में 94.5 मिमी, कुमरदा तहसील में 91.9 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 99.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 235.4 मिमी दर्ज की गई है।

इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 222 मिमी एवं औसत 31.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 63.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 25 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 53.7 मिमी, घुमका तहसील में 30.5 मिमी, छुरिया तहसील में 16.9 मिमी, कुमरदा तहसील में 15.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगढ़ तहसील में 63.2 मिमी दर्ज की गई है।

Previous articleपौधरोपण एवं उनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना बनाएं : मंत्री पटेल
Next articleराजनांदगांव : अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार टीके अनिल कुमार आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर