Home Uncategorized Kia Carens Clavis EV 2025: 15 जुलाई को लॉन्‍च होगी 490 KM...

Kia Carens Clavis EV 2025: 15 जुलाई को लॉन्‍च होगी 490 KM की रेंज के साथ आएगी Kia Carens Clavis इलेक्ट्रिक

23
Kia Carens Clavis EV 2025

Kia Carens Clavis EV 2025: 15 जुलाई को लॉन्‍च होगी 490 KM की रेंज के साथ आएगी Kia Carens Clavis इलेक्ट्रिक भारत में जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। उसे देखते हुए सभी प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। किआ इंडिया की ओर से जल्‍द ही Kia Carens Clavis EV को लॉन्‍च करने की तैयारी हो रही है। इस Electric MPV में कितनी क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। इससे कितनी रेंज (Kia Carens Clavis EV Range) मिलेगी। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

यह भी पढ़े: Post Office FD Scheme 2025: एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा पोस्ट ऑफिस, देखिये 1 लाख रुपये डालें तो कितना मिलेगा रिटर्न

15 जुलाई को लॉन्‍च होगी Kia Carens Clavis EV

15 जुलाई को लॉन्‍च होगी Kia Carens Clavis EV किआ की ओर से 7 सीटर Electric MPV के तौर पर Kia Carens Clavis EV को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इसे 15 जुलाई को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। जिसके कुछ समय बाद इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

कितनी होगी रेंज What will be the range

कितनी होगी रेंज किआ की ओर से हाल में ही नई इलेक्ट्रिक एमपीवी के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर पहला टीजर जारी किया गया है। जिसके मुताबिक एमपीवी को सिंगल चार्ज में 490 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इस रेंज के साथ इसमें 51 kWh की क्षमता की बैटरी का विकल्‍प दिया जा सकता है। इसके अलावा भी इसमें एक और बैटरी का विकल्‍प मिल सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स How will the features be

कैसे होंगे फीचर्स किआ की पहली इलेक्ट्रिक एमपीवी Kia Carens Clavis EV में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें उन सभी फीचर्स को दिया जाएगा जिनको अभी ICE वर्जन में ऑफर किया जा रहा है। इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्‍यूरीफायर, एंबिएंट लाइट्स, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग, हिल असिस्‍ट, 360 डिग्री कैमरा और आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े: Gold Silver Rate Today: सुबह गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं सोने के भाव, जानिए सोने चाँदी के ताज़े भाव

किनसे होगा मुकाबला Who will compete with

किनसे होगा मुकाबला किआ की ओर से कैरेंस क्‍लाविस ईवी को इलेक्ट्रिक बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इस गाड़ी को बाजार में सीधे तौर पर किसी इलेक्ट्रिक एमपीवी से चुनौती नहीं मिलेगी। लेकिन इसको कीमत के मामले में MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric और जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Maruti Suzuki E Vitara जैसी एसयूवी से चुनौती मिलेगी।

Previous articleमोहला : कलेक्टर ने किया उचित मूल्य राशन दुकान रेंगाकठेरा एवं सहकारी समिति सोमाटोला का निरीक्षण
Next articleछतरपुर :बागेश्वर धाम पर टेंट गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 10 लोग घायल हो गए