Gold Silver Rate Today: सुबह गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं सोने के भाव, जानिए सोने चाँदी के ताज़े भाव सोने की कीमत में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.10 फीसदी या 101 रुपये की गिरावट के साथ 97,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोने में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
टूट गईं चांदी की कीमतें Silver prices crashed
टूट गईं चांदी की कीमतें सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर लाल निशान पर ट्रेड करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 0.51 फीसदी या 549 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,164 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
आपके शहर में क्या है सोने का हाजिर भाव? What is the spot price of gold in your city?
आपके शहर में क्या है सोने का हाजिर भाव? इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 97,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 89,073 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी (999) का हाजिर भाव 1,06,670 रुपये प्रति किलोग्राम है। शहरों की बात करें, तो मुंबई में सोने का रेट 96,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 96,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 96,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में 97,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 97,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में सोने का रेट 97,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने का वैश्विक भाव global gold price
सोने का वैश्विक भाव सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.01 फीसदी या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,349.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.01 फीसदी या 0.31 डॉलर की बढ़त के साथ 3,339.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
यह भी पढ़ें: UIDAI खोलेगा नया सेंटर, नया आधार बनवाने व संशोधन में जो समय लग रहा है, उसमें राहत मिलेगी
चांदी का वैश्विक भाव global silver price
चांदी का वैश्विक भाव चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.27 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 36.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.20 फीसदी या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 35.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।






