Post Office FD Scheme 2025: एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा पोस्ट ऑफिस, देखिये 1 लाख रुपये डालें तो कितना मिलेगा रिटर्न भारतीय डाक अपने ग्राहकों को कई सारी स्मॉल सेविंग स्कीम्स ऑफर करता है। इसमें नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉडिट अकाउंट (TD) भी शामिल है। इसे आम भाषा में FD के नाम से भी जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ब्याज का भुगतान सालाना होता है, लेकिन कैलकुलेशन तिमाही आधार पर होती है। इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
4 तरह की FD ऑफर करता है पोस्ट ऑफिस Post office offers 4 types of FD
4 तरह की FD ऑफर करता है पोस्ट ऑफिस पोस्ट ऑफिस चार तरह की TD या FD ऑफर कर रहा है। ये 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की एफडी स्कीम हैं। सबसे अधिक ब्याज दर 5 साल की एफडी में मिल रही है। भारतीय डाक 1 साल की एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 2 साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 3 साल की एफडी पर 7.1 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, 5 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी 1 Year Post Office FD
1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी इस एफडी स्कीम में 6.9 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। अगर आप इसमें 1 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 1,07,081 रुपये मिलेंगे।
2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी 2 Year Post Office FD
2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी इस एफडी स्कीम में 7 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। अगर आप इस एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 1,14,888 रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़े: Abin Gopi UPSC Success Story 2025: डिलीवरी बॉय और पुताई का काम कर अबिन ने UPSC क्रैक कर बन गया अफसर
3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी 3 Year Post Office FD
3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी इस एफडी स्कीम में 7.1 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। अगर आप इस एफडी में 1 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 1,23,508 रुपये मिलेंगे।
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी 5 Year Post Office FD
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी इस एफडी स्कीम में 7.5 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। अगर आप इस एफडी में 1 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 1,44,995 रुपये मिलेंगे।
