Numerology 2025: मूलांक 9 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं ये लोग, जन्मो जन्म तक निभाते हैं साथ अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि का विशेष महत्व माना गया है। जन्मतिथि की संख्याओं को जोड़कर मूलांक के बारे में जाना जा सकता है। आज हम जानेंगे कि मूलांक 9 के जातकों के लिए कौन-से मूलांक के जातक बेस्ट पार्टनर साबित होते हैं जिनके साथ इनकी अच्छी जोड़ी बनती है।
अंक ज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर 9 तक मूलांक बताए गए हैं, जिनका संबंध किसी-न-किसी ग्रह से होता है। संबंधित ग्रह का प्रभाव उस मूलांक के जातकों पर भी पड़ता है। जिससे उनके स्वभाव से लेकर करियर और लव लाइफ के बारे में भी जाना जा सकता है। आप अपनी जन्म की तारीख की संख्याओं को जोड़कर मूलांक का पता लगा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म किसी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+5=6 होगा।
मंगल देव का होता है प्रभाव There is an effect of Lord Mangal
मंगल देव का होता है प्रभाव हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 की। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस अंक को मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में मंगल देव के प्रभाव से इस मूलांक के जातकों में ऊर्जा और साहस के साथ-साथ क्रोध भी पाया जाता है।
ये होते हैं अच्छे पार्टनर साबित These prove to be good partners
ये होते हैं अच्छे पार्टनर साबित इस मूलांक के जातकों पर ग्रह स्वामी बुध का प्रभाव पड़ता है, जो ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माने जाते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव देखा जाता है, जिससे यह भावुक और शांत किस्म के होते हैं। मूलांक 9 के जातकों के साथ इनकी अच्छी जोड़ी बनती है और आपसी तालमेल से इन दोनों जातकों का जीवन अच्छा बीतता है।
इनके साथ भी बनती है अच्छी जोड़ी They also make a good pair
इनके साथ भी बनती है अच्छी जोड़ी मूलांक 6 के जातक भी उन मूलांक में शामिल हैं, जो 9 मूलांक के जातकों के लिए अच्छे लाइफ पार्टनर साबित हो सकते हैं। जिन लोगों का जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और शांति का प्रतीक हैं। इसके साथ ही मूलांक 9 के जातक की अपने ही मूलांक यानी 9 के जातकों के साथ अच्छी बनती हैं।
