Rajyog 2025: शुक्र ग्रह का उसकी ही राशि वृषभ में गोचर हुआ, केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग 3 राशि वालों को करेंगे मालामाल, जुलाई में होंगे मालामाल हाल ही में शुक्र ग्रह का उसकी ही राशि वृषभ में गोचर हुआ है जिससे केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग का निर्माम हो रहा है जिसका असर सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ रहा है. इस कड़ी में जानेंगे कि किन तीन राशियों को इन राजयोग में लाभ होने वाला है.
यह भी पढ़े:CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
शुक्र का वृषभ राशि में संचरण Transit of Venus in Taurus
शुक्र का वृषभ राशि में संचरण द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र का अपनी ही राशि में 29 जून 2025 को गोचर हो चुका है और अब शुक्र का वृषभ राशि में संचरण 26 जुलाई 2025 तक होगा. इन दिनों में कुछ राशियों के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.
कब बनते हैं ये राजयोग When are these Raja Yogas formed?
कब बनते हैं ये राजयोग जब एक-दूसरे पर केंद्र और त्रिकोण भाव की दृष्टि पड़ती है या भावों के स्वामी एक साथ आते है तो शुभ योग बनाते हैं, केंद्र त्रिकोण राजयोग तभी बनता है. वहीं, जब शुक्र ग्रह पहले, चौथे या सातवें भाव में हों तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. वहीं कई और स्थितियों में मालव्य राजयोग का निर्माण होता है.
तीन राशियों को लाभ Three zodiac signs will benefit
तीन राशियों को लाभ शुक्र के इस गोचर से बने केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग का शुभ प्रभाव 26 जुलाई 2025 तक बना रहेगा. जिससे तीन लकी राशियों के जातकों को लाभ ही लाभ होगा. जातकों के धन, वैभव में बढ़ोतरी हो सकती है और समृद्धि, सम्मान और सुख भी बढ़ सकता है.
यह भी पढ़े: MP के 6 शहरों को बड़ी सौगात, 582 नई बसों को दिल्ली से मिली मंजूरी
मेष राशि Aries
मेष राशि केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए बड़े परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती है. अटके पैसे मिल सकते हैं. पुराने निवेश से इस दौरान बड़े लाभ मिल सकते हैं. ऑफिस के काम और परिवार के साथ जातकों को बैलेंस बनाकर चलना होगा. जुलाई के महीने में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा.
मकर राशि Capricorn
मकर राशि के जातकों को ये राजयोग शुभ सिद्ध होंगे. आज का निवेश बड़ा मुनाफा करा सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को पद पैसे में बढ़ोतरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. माता का स्वास्थ्य अच्छा होगा. जल्दबाजी में बिजनेस संबंधी कोई फैसला न लें. घर का माहौल प्यार भरा होगा. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आने से प्रेम बढ़ेगा.
मीन राशि Pisces
मीन राशि के जातकों के लिए ये दो राजयोग लाभ ही लाभ कराएंगे. कारोबारी जातकों के लिए ये समय लाभदायक सिद्ध होगा, बड़ी डील लॉक हो सकती है. विवाहित जातक कब बोलें तो रिश्ते में संतुलन बना रहेगा. महीने की शुरुआत में ही घरवालों की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है. बड़ों की सलाह को मानना रूका काम पूरा कर सकता है.
Disclaimer – प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.
