इन 3 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम हर जगह होगी बल्ले बल्ले, धन-वैभव और विलासिता के कारक शुक्र ने किया गोचर ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के बारे में विस्तार से बताया गया है. इसके मुताबिक, सभी नवग्रह अपने नियत समय पर गोचर करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. बीते रविवार यानी 29 जून को ऐश्वर्य-वैभव के स्वामी शुक्र मेष राशि छोड़कर अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर कर चुके हैं. चूंकि शुक्र प्रेम, विलासिता, सुख, लग्जरी सुविधाएं और धन-धान्य के कारक ग्रह माने जाते हैं. इसलिए उनके गोचर का प्रभाव यूं तो सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 3 राशियों के लिए यह अति शुभ साबित हो सकता है.
शुक्र गोचर 2025 का राशियों पर प्रभाव Effects of Venus Transit 2025 on Zodiac Signs
यह भी पढ़े: Weather Update Today: अगले 5 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शुक्र गोचर की वजह से अब आपका सुनहरा समय शुरू हो चुका है. आपके जीवन को उलझाकर रख देने वाली समस्याओं से अब आपको एक-एक करके मुक्ति मिलनी शुरू हो जाएगी. जीवनसाथी के साथ चल रही कलह दूर होगी और वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी. आपकी आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के पूरे आसार बन रहे हैं.
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के कुंवारे जातकों के लिए खुशखबरी आ सकती है. उन्हें विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी आय खर्चों की तुलना में ज्यादा बढ़ जाएगी, जिससे आप अच्छी खासी बचत करने की स्थिति में आ जाएंगे. भाई बहनों के साथ अपने संबंध मधुर होंगे. घर में शुभ कार्य हो सकता है.
यह भी पढ़े: धार : 2100 करोड़ से बनेगा ‘पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क’, PM मोदी करेंगे शुभारंभ
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र देव आपके लिए कई सफलताएं लेकर आ रहे हैं. आपके प्रदर्शन से खुश होकर बॉस आपको इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन देने पर भी विचार कर सकते हैं. आप कोई प्लॉट खरीदने या फ्लैट लेने का प्लान बना सकते हैं. आपको दूसरी कंपनी से अच्छे पैकेज के साथ जॉब ऑफर हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आप फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.
