Tata Harrier EV 2025: टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू मिल रहा है पुरे 1 लाख का बोनस, ADAS सिस्टम से लैस पहली इलेक्ट्रिक SUV, Tata Motors ने आधिकारिक तौर पर भारत में Tata Harrier.ev की बुकिंग शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. ये जोरदार मॉडल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक अवतार में उतारा गया है और ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जो (AWD) सेटअप के साथ लॉन्च हुई है जिसकी बदौलत ये एडवेंचर लवर्स के लिए पेरफेक्ट इलेक्ट्रिक ऑप्शन बन गई है.
इन वेरिएंट्स में होगी उपलब्ध Will be available in these variants
इन वेरिएंट्स में होगी उपलब्ध ये दमदार awd इलेक्ट्रिक एसयूवी 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिनमें शामिल हैं, Adventure, Adventure S, Fearless Plus, Empowered और Empowered AWD जैसे मॉडल्स. कंपनी इस दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 1 लाख रुपये का लॉयलिटी बोनस भी ऑफर कर रही है.
टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक के फीचर्स Features of Tata Harrier Electric
टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक के फीचर्स यह टाटा की लाइनअप में सबसे ज़्यादा फीचर वाली कार है. इस SUV में सैमसंग QLED डिस्प्ले के साथ हार्मन का 14.5 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसमें 10.25 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीक और बहुत कुछ है.
Tata Harrier EV 2025
Tata Harrier EV 2025 अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल आईआरवीएम, टच-आधारित एचवीएसी पैनल, 3.3 किलोवाट तक वी2एल, 5 किलोवाट तक वी2वी, डॉल्बी एटमॉस 5.1 के साथ 10-स्पीकर जेबीएल ब्लैक ऑडियो सिस्टम, 7 एयरबैग, लेवल 2 एडीएएस, कर्ब इम्पैक्ट अलर्ट के साथ 540-डिग्री व्यू, ऑटोमेटेड पार्किंग, हिल-होल्ड असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस और टीपीएमएस शामिल हैं.
टाटा हैरियर ईवी बैटरी और रेंज Tata Harrier EV Battery and Range
टाटा हैरियर ईवी बैटरी और रेंज जेन 2 एक्टी.ईवी प्लैटफॉर्म पर आधारित, इसमें दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं: 65 kWh और 75 kWh। बड़े बैटरी पैक के साथ पूर्ण चार्ज पर दावा की गई रेंज 627 किमी है. टाटा हैरियर ईवी बैटरी पैक पर आजीवन वारंटी के साथ आता है ताकि एक बेफिक्र स्वामित्व अनुभव प्राप्त हो सके. टाटा का दावा है कि इसकी बैटरी केवल 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 250 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है.
