IBPS PO Recruitment 2025: आईबीपीएस ने 5208 सीटों पर निकाली बम्पर भर्ती, मिलेगी 85 हजार रूपये तक सैलरी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XV) के पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ये वैकेंसी कुल 5,208 पदों के लिए हैं. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. खबर में अप्लाई करने की डायरेक्ट लिंक दी गई है.
इन डेट को कर लें नोट take note of these dates
- आवेदन शुरू- 1 जुलाई 2025
- आवेदन की लास्ट डेट- 21 जुलाई 2025
- फीस जमा करने की लास्ट डेट- 21 जुलाई 2025
- प्री एग्जाम ट्रेनिंग: अगस्त 2025
- प्रारंभिक परीक्षा: 17, 23, 24 अगस्त 2025
- प्रीलिम्स परिणाम: सितंबर 2025
- मुख्य परीक्षा: अक्टूबर 2025
- मेन्स रिजल्ट: नवंबर-दिसंबर 2025
- फाइनल अलॉटमेंट: जनवरी-फरवरी 2026
कौन कर सकता है अप्लाई? Who can apply?
कौन कर सकता है अप्लाई? इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 20 साल और अधिकतम 30 साल उम्र होनी चाहिए. हालांकि, कुछ कैटेगरी वालों को इस उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
कौन से बैंक में मिलेगी नौकरी? In which bank will you get the job?
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- कैनरा बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूको बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
जानें रजिस्ट्रेशन फीस और सैलरी? Know the registration fees and salary?
जानें रजिस्ट्रेशन फीस और सैलरी? इस भर्ती के लिए अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस है. सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस को 850 रुपये देने होंगे. वहीं, एससी / एसटी / दिव्यांग के लिए ये फीस 175 रुपये है. सैलरी की बात करें, तो ये सेलेक्शन को काम के ऊपर तय होगी. हालांकि, नोटिफिकेशन के अनुसार, सैलरी की शुरुआत 48,480 महीने से 85,920 रुपये तक हो सकती है.
कैसे होगा सेलेक्शन? How will the selection be done?
कैसे होगा सेलेक्शन? इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को तीन चरणों को पास करना होगा, जिनमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू शामिल है.
