ECIL Bharti 2025: ITI पास युवाओं के लिए ECIL में निकली वैकेंसी नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी 23 हजार से ज्यादा सैलरी अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने अपरेंटिस पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. नीचे खबर में लिंक दी गई है. बता दें, अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 जुलाई 2025 है.
यह भी पढ़े: रविवार को खुलेंगे स्कूल, दो दिन रहेगी छुट्टी, उज्जैन में क्यों जारी हुआ ये आदेश?
पदों की डिटेल्स Details of the posts
- इस भर्ती के लिए कुल 125 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
- एसए सी कैट-1 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 50, इलेक्ट्रीशियन के 30 और फिटर के कुल 30 पद हैं.
- वहीं, एसए सी कैट-2 के तहत इलेक्ट्रीशियन के 2 पद, फिटर के 2 और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 1 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
क्या होनी चाहिए योग्यता? What should be the qualification?
क्या होनी चाहिए योग्यता? जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, कुछ कैटगरी के लोगों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. ऐसे में आवेदन से पहले अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें. खबर में लिंक मौजूद है.
यह भी पढ़े: यूका के 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे का विनष्टीकरण, जबलपुर हाईकोर्ट में सरकार ने रिपोर्ट पेश की
कैसे करें आवेदन? How to apply?
- ईसीआईएल की इस वैकेंसी के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ecil.co.in पर जाना होगा
- होम पेज पर मौजूद करियर टैब पर जाएं.
- यहां आपको अपरेंटिस भर्ती से जुड़ी नोटिफिकेशन लिंक शो हो जाएगी. इसपर क्लिक करें.
- अब नियमानुसार आवेदन फॉर्म को भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट कर दें.
- ऐसा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. लास्ट में पेज को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
जानें सैलरी Know the salary
जानें सैलरी की बात करें तो इन पदों पर सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को हर महीने 23,368 रुपये सैलरी दी जाएगी. वहीं, कैंडिडेट्स का सेलेक्शन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा.
