राजनांदगांव:- नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड नम्बर 42 में दो वर्ष पूर्व सड़क निर्माण को लेकर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबो का बसा बसाया घर तोड़ा गया था जिसको लेकर निगम के अधिकारियों ने कहा था कि एक फिट की नाली और 15 फिट की सड़क निर्माण होनी है सूत्रों से जानकारी अनुसार वर्क आर्डर भी हो गया और नाली निर्माण का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया यह सड़क राजीव नगर एस एल आर एम सेंटर से नाले किनारे होते हुए भोई पारा से शिव नगर के मुख्य मार्ग तक जानी थी परन्तु अंतिम दो मकानों के अतिक्रमण को निगम के किसी अधिकारी के रिश्तेदार होना बताते हुए नही तोड़ा गया और तब से काम बंद है आज जनता सड़क निर्माण न होने से ठगा हुआ महसूस कर रही है साथ ही अपनी मेहनत कर पसीना बहा कर कमाई के पैसे से घर का निर्माण किया उसके बाद सड़क बनाने के नाम पर घरो को तोड़ देना अन्याय योग्य है।आज लगभग 200 परिवारों को फायदा देने बनाई जा रही सड़क के काम को पूरा न करने से वे ठगा हुआ महसूस कर रहे है साथ ही आज भी कीचड़ और गड्डो में आना जाना कर रहे है। वार्ड के युवानेता चेतन यादव ने बताया की अगर यह रसूक की कॉलोनी होती तो निगम यहां सड़क का निर्माण तत्काल कर देती गरीबो का घर तोड़ निगम ने सड़क बनाने के नाम पर जनता से धोखा किया है अगर आगामी सप्ताह तक सड़क निर्माण नही होता तो हम सब वार्डवासियों को उनका अधिकार दिलवाने उग्र होकर आंदोलन छेड़ेंगे साथ ही जिन अधिकारियों का नाम लेनदेन में आरहा है उनका खुलासा भी होगा और कार्यवाही की करने मुख्यमंत्री से मांग करेंगे।
