।। झेरिया धोबी समाज अंजोरा (परिक्षेत्र) संत गाडगे बाबा जयंती समारोह आयोजित।।

[ राजनांदगांव। ग्राम अंजोरा में झेरिया धोबी समाज अंजोरा (परिक्षेत्र) जिला राजनांदगांव द्वारा 23 फरवरी को धोबी समाज के प्रेरणा स्रोत, समाज सुधारक व स्वच्छता अभियान के जनक संत श्री गाडगे जी बाबा का जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजनांदगांव पूर्व सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय मधुसूदन यादव थे।कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा गाडगे बाबा के तैल चित्र व कलश यात्रा के साथ गाजे बाजे के द्वारा गली भ्रमण किया। महाआरती शंकर भगवान व गाडगे बाबा की एवं बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति लोगों का मनमोह लिया।मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने संत गाडगे बाबा के तैल चित्र पर पूजा अर्चना किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव जी ने संत गाडगे बाबा जी की जयंती पर उद्बोधन करते हुए कहा कि यदि समाज को प्रगति की ओर ले जाना है तो हमें संकल्प लेकर समाज के निम्न (गरीब) व्यक्ति, गरीब परिवारो के बच्चों की शिक्षा कैसे पूरी हो यह सोचने एवं विचानीय के योग्य है। ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति विकास कर सके। एक व्यक्ति शिक्षित होता है तो पूरा परिवार मजबूत हो जाता है समाज के गरीब ,कमजोर व्यक्ति का विकास कैसे हो इसका चिंतन समाज के लोगों को करना चाहिए और उसके उत्थान के लिए सतत प्रयत्न करना चाहिए तभी समाज प्रगतिशील होगा जिसके लिए संगठित होकर सभी मिलजुल कर सहयोग करें तभी ऐसे आयोजनों का होना सार्थक होगा। संत गाडगे बाबा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। झेरिया धोबी समाज ने उपस्थित सभी अतिथियों को शाल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजनांदगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी, महामंत्री शहर भाजपा आकाश चोपड़ा, लीलाधर साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, मनहरण साहू मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती रामेश्वरी निर्मलकर जनपद सदस्य, (सरपंच ग्राम पंचायतअंजोरा) श्रीमती अंजू शैलेश साहू ,(सरपंच ग्राम पंचायत बैगाटोला) योगेश्वर निर्मलकर, नंदलाल निर्मलकर, श्रीमती उषा बाई, ढाल सिंह , परदेसी यादव समाज सेवी, सुरेश निर्मलकर, खुमान साहू, शांतिलाल साहू, लखन नरोत्तम गुरुजी ,मुकेश निर्मलकर,रोहित निर्मलकर, अध्यक्ष नील निर्मलकर, सचिव बरसादी निर्मलकर ,उपाध्यक्ष सावंत निर्मलकर,कोषाध्यक्ष नंद कुमार निर्मलकर ,गणपत निर्मलकर, गोविन्द निर्मलकर, नारद निर्मलकर, पवन निर्मलकर, टीकम निर्मलकर, सावत निर्मल कर, चंदू निर्मलकर, बहादुर निर्मलकर, मनोज निर्मलकर,रमेश निर्मलकर, जीवन लाल निर्मल कर एवं स्वजातीय बंधुओं एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
