राजनांदगांव। कोरोना काल के बाद पटरी पर उतरी लोकल-पैंसेजर ट्रेनें खाली ही दौड़ रही है। जबकि यात्रियों की परेशानी हो देखते हुए ही रेलवे छह लोकल ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चला रही है। लगभग दर्जनभर लोकल व पैसेंजर ट्रेनों के पहिये अभी भी थमे हुए हैं। इसके बाद भी ट्रेनें खाली ही दौड़ रही है। इसका कारण ट्रेन किराये में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी को माना जा रहा है। लोकल ट्रेनों के किराये में तीन गुणा बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे लोकल दूरी में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। यही वजह है कि पटरी में उतरी ट्रेनें खाली ही दौड़ रही है।दिनभर में सौ से डेढ़ सौ यात्रीशहर के रेलवे स्टेशन में हर रोज पांच से सात हजार यात्री सफर किया करते थे। लेकिन वर्तमान में कोरोना काल के बाद पटरी पर आई पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या डेढ़ से दो सौ हो गई है। यानी दिनभर में रायपुर-बिलासपुर, डोंगरगढ़ व अन्य स्टेशनों तक डेढ़ से दो सौ यात्री ही टिकट खरीद रहे हैं। शुरुआत के दो दिन तो केवल 40 से 50 यात्रियों ने ही टिकट खरीदा था।
किराये में रियायत की रखेंगे मांगरेलवे वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र काथरानी ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों में लोकल दूरी का किराया भी अधिक हो गया है। कम दूरी का किराया कम होना चाहिए था, लेकिन रेलवे ने न्यूनतम किराया ही 30 रुपये कर दिया है, जो लोकल दूरी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महंगा है। रेलवे सलाहकार समिति के जरिये मांग करेंगे कि कम दूरी वाले यात्रियों को राहत देने के लिए न्यूनतम किराये में और रियायत दी जाए। लोकल टिकट में रियायत देंलोग अब कोरोना के संकटकाल से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना काल से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है। ऐसे में लोकल ट्रेनों का किराया नहीं बढ़ाया जाना था। किराया बढ़ाने से लोकल यात्रियों को अधिक भार पड़ रहा है। खासकर उन यात्रियों को जो राजनांदगांव शहर के आसपास वाले स्टेशनों में रहते हैं। उनके लिए ट्रेन का किराया यात्री बसों से महंगा हो गया है। इसमें रेलवे को पुनः विचार कर रियायत देनी चाहिए। श्रुति शुक्ला, रेल यात्री राजनांदगांवसीधे 30 रुपये बढ़ गया किरायारायपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे डोंगरगांव के रेल यात्री सोहन साहू ने कहा कि रेल में रायपुर का किराया सीधे 30 रुपये बढ़ा दिया गया है, जो यात्रियों के लिए भारी है। पहले लोकल ट्रेन में रायपुर का किराया 20 रुपये था, जो अब 50 रुपये हो गया है। लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को 30 रुपये अधिक भार पड़ रहा है। इसमें छूट देना चाहिए। सोहन साहू, रेल यात्री डोंगरगांवलोकल यात्रियों को परेशानीडोंगरगढ़ से रायपुर लोकल ट्रेन में मुढ़ीपार जा रहे यात्री जगदीश चौहान ने कहा कि लोकल यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर महंगा पड़ रहा है। इस कारण लोकल यात्रियों को परेशानी हो रही है। दस से 15 किमी की दूरी वाले यात्रियों को भी 30 रुपये किराया देना पड़ रहा है। रेलवे को लोकल किराये में छूट देनी चाहिए, ताकि लोकल में सफर करने वाले यात्री ट्रेनों में ही सफर कर सकें।
