गंडई-पंडरिया। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार ने वनांचल का दौरा कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। ताम्रकार गांवों में आयोजित विभिन्ना कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। ग्राम दरबानटोला में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया। भाजपा के साल्हेवारा इकाई के मंडल के बैगा आदिवासी ग्राम हथिझोला में मंडई-मेला के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए, इस दौरान ग्रामीणों ने खम्हन का जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताम्रकार ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिनके पूर्वजों ने अंत्योदय के विचार को मूर्त रूप दिया है। विशुद्ध रूप से बनी पहली भाजपा सरकार के मुखिया भारत रत्न अटलजी ने गांव के अंतिम व्यक्ति के घर तक सड़क का सपना देखा। भाजपा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब, किसान, आदिवासी को पक्की छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की है। इस दौरान उन्होंने बैगा परिवारों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए।
कोपरो में कोदो प्रोसेसिंग यूनिट का किया अवलोकनताम्रकार ने कोदो प्रसंस्करण इकाई के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी महिलाओं को अन्य स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहत किया। कोपरो की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत कोदो का प्रसंस्करण व पैकेजिंग कर उसे शहरों में बेच रही है। कोदो प्रसंस्करण से 15 परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षमता मिल रहा है। वनांचल के ग्राम कोपरो रामपुर के ग्रामवासियो ने सांसद संतोष पाण्डेय को धन्यवाद दिया है क्योंकि उनके प्रयास से कई गांव में अटल ज्योति योजना से सोलर लाइट के माध्यम से पहली बार ग्राम में उजाला हुआ है। इस दौरान मंडल इकाई के अध्यक्ष भाई निजाम सिंह मंडावी, महामंत्री परासर ठाकरे, संतोष ठाकुर, देवसिंग ठाकुर, मुंजन यादव, सरपंच अमर सिंग मरकाम , वरिष्ठ नेता महेद्र यादव, अशोक यादव व अन्य मौजूद रहे।
