राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव 2021 की तैयारी हेतु प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी अपनी टीम के साथ नगर में चुनाव प्रचार हेतु आ रहे हैं। राजनांदगांव जिला जय व्यापार पैनल के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल बरडिया एवं प्रदेश मंत्री पद के प्रत्याशी राजा मखीजा अपने समर्थकों के साथ अमर पारवानी एवं उनके समर्थकों के साथ चेंबर के सदस्य व्यापारियों से मिलने के लिए सुबह 10:00 बजे दिनेश हैंडलूम गुड़ाखु लाइन में आ रहे हैं तत्पश्चात 10:30 बजे भारत माता चौक स्थित ममता ज्वेलर्स में प्रभारी श्री राजु भंसाली एवं भारत माता चौक के व्यापारी भाइयों द्वारा स्वागत सत्कार 11:00 बजे प्रभारी मुकेश लालवानी और श्रेयांस भंसाली द्वारा आजाद चौक एवं सिनेमा लाइन के व्यापारियों के साथ स्वागत सत्कार 12:00 बजे मानव मंदिर चौक प्रभारी गिरधारी पंजवानी एवं चौक के व्यापारियों द्वारा स्वागत सत्कार 12:30 बजे जय स्तंभ चौक जूनी हटरी के प्रभारी पवन अग्रवाल एवं व्यापारी साथियों द्वारा स्वागत सत्कार 1:00 बजे फ्रूट मार्केट जी ई रोड प्रभारी संजय तेजवानी,राजू तिवारी एवं व्यापारी साथियों द्वारा स्वागत सत्कार दोपहर 2 बजे होटल कँवर पैलेस में प्रेस कांफ्रेंस 3:00 बजे सिविल लाइन मार्केट, स्टेशन रोड में स्वागत सत्कार पश्चात प्रभारी श्री हरीश मोटलानी के निवास में कन्फेक्शनरी उद्योग के चेम्बर सदस्यों से मुलाकात व सिंधु भवन 4:30 बजे तत्पश्चात कामठी लाइन गंज लाइन लाइन के साथ ही दाल मिल एसोसिएशन कार्यालय व पोहा मिल, ऑटो केयर आदि व्यापारियों के द्वारा स्वागत सत्कार किया जाएगा
