राजनांदगांव । शहर के कुल देवी कही जाने वाली मां शीतला मंदीर मे गुप्त नवरात्रि के दौरान श्रध्दालूओ ने मनोकामाना दीप प्रज्जवलित की और नव दिनो तक पूजा अर्चना की इस दौरान मंदिर मे विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये नवरात्रि के अंतिम दिन हवन पूजन के साथ भंडारा का आयोजन किया जहां श्रध्दालूओ ने पहुचकर महाप्रसादी ग्रहण किया मंदिर समिती ने भंडारा को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी ।मंदिर के पूजारी राजमहाराज ने बताया कि नवरात्रि के समापन अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया ।उन्होने बताया कि यह परम्परा विगत 17 वर्षो से चली आ रही है सुप्त नवरात्रि का पर्व मांघ मास के एकम से शुरु होकर नव दिनो तक चलता रहा है इस दौरान मंदिर मे विविध धार्मिक आयोजन के साथ माता का विशेष श्रृंगार किया गया ।इस दौरान राजपरिवार सहित अन्य श्रध्दालूओ व्दारा मनोकामाना दीप प्रज्जवलित किया गया था ।समापन अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया है
