केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि बिलों के विरोध में कांग्रेसियों ने किसान जन अधिकार पदयात्रा निकाली ग्राम ढ़िमरीन कुआं चौक, से निकली पदयात्रा में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री व प्रभारी राजनंदगांव पंकज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान भाई एवं कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता मौजूद थे.
किसानों के अधिकार के लिए पदयात्रा ढ़िमरीन कुआं चौक से प्रारंभ हुई जहां किसानों के समर्थन में जन सैलाब की पदयात्रा ढ़िमरीन कुआं से निकलकर सीधे ग्राम पिपरिया पहुंची जहां खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने किसान सभा को संबोधित किया ।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि तीनों बिल किसान विरोधी है केवल पूंजीपतियों को फायदा दिलाने के लिए यह बिल पास किया गया है।
पिपरिया में सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा पुनः शुरू की गई जो पूरे नगर का भ्रमण कर पुराने गार्डन स्थित नवीन मंगल भवन पहुंची यहां कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों किसान बिल को वापस करने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम तहसीलदार प्रीतम साहू को ज्ञापन सौंपा गया ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व राजनांदगांव जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने मोदी सरकार की किसान व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी और हर स्तर पर काले कानूनों का विरोध करने प्रतिबद्धता जाहिर की.
राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौपे ज्ञापन में जिला कांग्रेस सहित विभिन्न विंग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कृषि कानूनों को किसानों का हित विरोधी करार दिया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षमोहन मरकाम के आह्वान पर हर जिले में किसान जन अधिकार पदयात्रा निकाली जा रही है इन तीनों काले कानूनों के विरोध में देश के अन्नदाता किसान लंबी अवधि से आंदोलन कर रहे हैं उसके बाद भी केंद्र सरकार किसानों के हितों को अनदेखी कर रही है केवल पूंजीपतियों को लाभ प्रदान करने के लिए बिल वापस नहीं ले रही है हमारी पार्टी सदैव किसान और मजदूरों के साथ में थी, है, और रहेगी,और जब तक तीनों जब तक के तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती है तब तक हमारी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी इस कानून से देश के किसान व आम जनता आंदोलित है ऐसी दशा में इस कानून को वापस लिया जाना देश हित में आवश्यक व न्यायोचित है.
बाईट- जिसका होगा लगा दीजिएगा
वीओ 2- ढ़िमरीन कुआंचौक से प्रारंभ हुई किसान जन अधिकार पदयात्रा में जिला कांग्रेस के प्रभारी पंकज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, डा थानेश्वर पाटी ला, जितेंद्र उदय मुदलियार, हरिनारायण धकेता, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक प्रतिनिधि चंदू साहू, शैडो विधायक गिरवर जंघेल, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल छुई खदान, वरिष्ठ कांग्रेसी मोती जांघेल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय महोबिया, कांग्रेस प्रवक्ता नेता प्रतिपक्ष प्रकाश महोबिया, शैलेंद्र तिवारी, खैरागढ़ शहर अध्यक्ष भीकम चंद छाजेड़., जिला महामंत्री सुनील पांडे, प्रदेश सचिव नीलेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे.अनुराग शांति तुर्रे, , वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक जैन मनोज चौबे ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा नीलांबर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुलाब चोपड़ा, जफर खान, जफर हुसैन सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे.
