रगरा से सोनपुरी तक सड़क डामरीकरण किया जाएगा। डामरीकरण में एक करोड़ 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क डामरीकरण होने के बाद ग्रामीणों में आवागमन में सहुलियत होगी।
वनांचल में बिछेगा सड़कों का जालः कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवव्रत ने कहा कि क्षेत्र में हम चारों तरफ से सड़क का जाल बिछा रहे हैं। रगरा को चारों तरफ से जोड़ रहे हैं। वही केंद्र सरकार ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि हर कार्य में केंद्र सरकार अड़ंगा लगा रही है। उसके बावजूद छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री विकास की गति कम नहीं होने दे रही है। किसानों के हित में ही कार्य कर रही है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलांबर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में विकास कार्य नहीं रुकेगा। इस दौरान गौरव बक्शी, गिरीश बक्शी, शंकर रजक, दिनेश बांधे, मनोहर साहू, कुंजलाल कोटले, दीनदयाल वर्मा, रेवाराम वर्मा, कमलेश बक्शी, ललित कोटले, सुखदेव गायकवाड, नीतूराम बांधे, ओमकार गंधर्व, योगेश निर्मलकर, केसरी, कौशल्या मंडावी, विजय, कीर्ति गायकवाड, उर्मिला जंघेल, विमलाबाई वर्मा, गोपी राम निषाद, रामकली निषाद, योगेश तिवारी मौजूद थे।
