छुरिया . ग्राम पिनकापार में स्मार्ट शाला का शुभारंभ विधायक छन्नाी चन्दू साहू के मुख्य आतिथ्यि में हुआ। मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। वहीं जनसहयोग से बनाए गए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जैसे कुंभकार मिट्टी को अलग-अलग रूपों में ढालता है, वैसे ही हम सभी पालकों और शिक्षकों के ऊपर निर्भर करता है कि हम अपने बच्चों को कौन सी दिशा की ओर ले जाएं। जनहित से बड़े-बड़े कार्य सिद्ध हुए हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह स्मार्ट शाला का यह बारहवां संकुल है।शिक्षकों द्वारा कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उद्बोधन के अंत में विधायक छन्नाी साहू ने समस्त शिक्षकों, पालकों व ग्रामीणों का संकुल को स्मार्ट बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात चिचोला संकुल के समस्त शिक्षकों व सरपंचों एवं गणमान्य नागरिकों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अलाली राम यादव, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला पंचायत सदस्य रामछतरी चंद्रवंशी, एकनाथ सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद साहू, सेक्टर प्रभारी विजय साहू, सोनू खान, सरपंच शांति अनूप सहारे, चित्रकुमार पाल, जनपद सदस्य मनीराम सहारे, गितालाल यादव, पुनाराम कंवर, मनराखन कंवर, घनश्याम सिन्हा, पूनाराम सिन्हा, आशा राम धनकर, छन्नाू लाल, बिहारी लाल, सुखराम, जगेश्वर सिंह, बीईओ लालजी द्रिवेदी, देवी लाल, अरविंद कुमार, सरपंच किसुन राम, महेश चंद्रवंशी, सरपंच अहिल्या मोतीलाल बांधे, सरपंच शकुन बाई, सरपंच बसंती दुर्योधन साहू, सरपंच आतिश सिन्हा, सरपंच भारत साहू, संकुल समन्वयक विकास गुप्ता, भावना यदु, वीरेंद्र साहू, नाथूराम सूर्यवंशी, सुरेश साहू, भूषण दास वाडेक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
शिक्षा क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए जनसहयोग जरूरीखुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थैलीटोला में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की विधायक छन्नाी चन्दू साहू उपस्थित थीं। उन्होंने स्मार्ट क्लास शुभारंभ अवसर पर कहा कि शिक्षकों और पालकों को ऐसे मेहनत करना है कि शिक्षा से बच्चे खुद आत्मनिर्भर हो जाएं। शिक्षा इंसान की सबसे बड़ी पूंजी, धन दौलत नहीं, शिक्षा ही मानव जीवन के उद्देश्यों को सार्थक बनाती है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर ज्यादा जोर देना हम सबका विशेष उद्देश्य होना चाहिए। पालकों पर बच्चों के भविष्य संवारने की ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी है, ऐसा न समझें कि बच्चे स्कूल जाएंगे, तभी उनका विकास होगा। पालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, तभी बच्चों का मानसिक विकास के साथ-साथ शाररिक विकास संभव होता है। कार्यक्रम का सफल होना ग्राम के संगठित होने का बेहतर स्वरूप है। जनता का जनसहयोग जरूरी तभी बड़ा कार्य सफल होता है। इस अवसर पर सरपंच मनोज निषाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, अब्दुल खान, जिला कांग्रेस महामंत्री नरेश शुक्ला, विजय मालेकर, देव पनद्रों, विजय, अंजली घावड़े, चंद्रिका घावड़े, सूरजभान उर्वशा, पूनम शर्मा, घनश्याम साहू, महराजी चंद्रवंशी, फूलसिंह यादव, गिरधारी राम, रिखी राम, रेवा राम, तामेश्वर साहू, नरेंद्र कुमार, संतराम, बीड़ी कोसरे, हुलसिंघ पटेल, रेखा बाई, राधा बाई, बीईओ लालजी द्रिवेदी, बीआरसीसी संतोष पांडे, संकुल समंवयक भूषण वाडेकर, विरेंद्र साहू, नाथूराम चंद्रवंशी, संजय साहू, बिरेन्द्र तिवारी, खोरबाहरा राम साहू, लोकनाथ साहू, देवेंद्र साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
