राजनांदगांव 18 फरवरी। नगर निगम के उप अभियंता श्री देवव्रत सिंह का स्थानांतरण राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर होने पर आयुक्त कक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में आयुक्त श्री चंद्रकंात कौशिक की अध्यक्षता में बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त श्री कौशिक द्वारा सभी तकनीकि अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्या की कामना की गयी।
आयुक्त श्री कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी का स्थानांतरण एक विभागीय प्रक्रिया है। प्रक्रिया के तहत ही हमारे उप अभियंता ंश्री देवव्रत सिंह का स्थानांतरण उप अभियंता के पद पर ही राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर मेें हुआ है। श्री देवव्रत एक ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठ अधिकारी है। इनको जो भी दायित्व सौपा गया उसका कुशलतापूर्वेक निर्वाहन किये है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये गंम का विषय है, कि हमारे बीच का एक अच्छा अधिकारी स्थानांतरित हो गया। इनके कार्य कुशलता का लाभ राज्य शहरी अधिकरण को मिलेगा। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ।
कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी ने कहा कि श्री देवव्रत सिंह एक अच्छे तकनीकि अधिकारी है। ये अपने प्रभारित वार्ड में स्वीकृत विकास कार्यो को समय सीमा मंे अंजाम तक पहुचाया है। स्वीमिंगपुल निर्माण में इनकी महती भूमिका रही है। वर्तमान में शासन की गोधन न्याय योजना केे तहत खाद बनाने का दायित्व सौपा गया था। जिनका इन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया। कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेेके, सहायक अभियंता श्री कामना सिंह यादव ने भी श्री देवव्रत सिंह के कार्यो सहराना करते हुये कहा कि कोई भी सौपा गया कार्य को इनके द्वारा सरलता व कर्मठतापूर्वक निर्वाहन किया गया, चाहे व तकनीकि कार्य हो, किसी प्रकार का आयोजन हो या चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य हो।
कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी ने एवं आभार प्रदर्शन सहायक अभियंता श्री अतुल चोपडा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, लेखा अधिकारी श्री यू.एस. वर्मा, सहायक अभियंता श्री जयनारायण श्रीवास्तव, श्री दीपक अग्रवाल व श्री संजय ठाकुर, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, राजस्व अधिकारी श्री नारायण साहू,महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।
