राजनांदगांव। प्रदेश सरकार के निर्देश पर राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश भर में बसों का संचालन शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम व परमिट सहित अन्य समस्याएं बस मालिकों के लिए मुसीबत बन गई है। आज जिला बस मिनी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रईस अहमद शकील के नेतृत्व में बस ऑपरेटर संघ ने रायपुर में जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर से मुलाकात कर बसों के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया और तत्काल विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। मंत्री श्री अकबर ने संघ के पदाधिकारियों को निराकरण का आवश्सन दिया है।
जिला बस मिनी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने बताया कि बस ऑपरेटर संघ द्वारा आज विभिन्न मांगों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर से मुलाकात समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में वर्तमान में डीजल का रेट 86 रूपये के करीब हो गया है, जबकि वर्ष 2017 में जब किराया बढ़ा था तब 63 रूपए तथा कोविड 19 के पूर्व माह फरवरी 2020 में 67.30 के करीब था। आज करीब 23 से 25 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से वृद्धि हुई है, जिससे हमारे सभी जिला के बस ऑपरेटरों को बहुत आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है। 40 से 50 प्रतिशत की किराया वृद्धि की जाये। 1.1.2021 से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र स्पेशल परमिट 87 (1) बनाने की अधिकार मुक्त कर दिया गया है, जिससे जिले के छोटे वाहन जैसे मालवाहक, मैजिक आदि के परमिट तथा बसों के शादी-विवाह के स्पेशल परमिट फार्म 87 (1) का अधिकार पुनः आरटीओ राजनांदगांव का दिया जाये। 7.2.2021 से आरटीओ राजनांदगांव द्वारा वाहनों वाहनों की स्वस्थता प्रमाण पत्र फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए क्यूआर कोड युक्त रेडियम अनिवार्य किया गया जो की मार्केट रेट से लगभग 3200 से 4000 रूपए महंगा है, जबकि मार्केट में इस रेडियम का मूल्य 600 से 800 रूपए है। मार्केट रेट से मूल्य निर्धारित किया जाए। कोविड 19 के मद्देनजर स्पेशल एवं परमिट सहित वैद्यता 31.03.2021 तक की गई है जिसे बदलकर 31 दिसंबर 2021 तक की जाये, क्योंकि शेज्ञ अभी भी कोविड 19 के कारण यात्री बसों को भारी नुकसान हो रहा है। इस स्थिति में कई गाड़ियां अभी भी मार्ग पर संचालित करने की स्थिति में नहीं है। इसे बढ़ाया जाये। साथ ही विगत दो वर्ष पूर्व लोकसभा तथा विधानसभा एवं पंचायत चुनाव में अधिकृत वाहनों का किराया अभी तक नहीं मिला, इसे भी शीघ्र भुगतान करने के लिए आदेशित किया जाए। इस दौरान बस ऑपरेटर संघ के आशीष पांडे, हफीज वारसी, अशोक जैन, मुस्तफा सोलंकी, अमित शर्मा, ललित लोधी सहित संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
