गंडई-पंडरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम लमरा से झुरानदी तक 20 किमी सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय हाथ में हाथ धरे बैठे हुए हैं। विभागीय कार्रवाई नहीं होने के कारण ठेकेदार अपनी मनमर्जी से गुणवत्ताहीन निर्माण समाग्री का उपयोग कर रहा है। करोड़ों की सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण समाग्री का उपयोग होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों में भी जमकर आक्रोश है। गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण का विरोध सोशल मीडिया में शुरू हो गया है।मुुरुम के स्थान पर डाल रहे मिट्टी : 20 किमी की सड़क निर्माण में जमकर भर्राशाही की जा रही जा रही है। सड़क निर्माण में मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया जा राह है। यहीं नहीं क्षेत्र के किसानों को पैसों का लालच देकर खेतों से मुरुम निकाला जा रहा है। शिकायत के बाद भी संबंधित ठेकेदार पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे सड़क की मानीटरिंग करने अफसर भी गंभीर नहीं है। जिसका फायदा ठेकेदार उठा रहा है। जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2020 से लमरा मानपुर से लेकर झुरानदी (छुईखदान) तक 20 किलोमीटर की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत राशि 1240.21 लाख रुपये है। सड़क निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों में स्थित मिट्टी युक्त मुरुम को बेतहाशा खोदा जा रहा है। इस संबंध में जानकारी लेने पीडब्ल्यूडी विीााग के ईई एके चौहान के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। जिसके चलते उनका पक्ष नहीं रखा जा सका।
वर्जनसड़क निर्माण में ठेकेदार की जमकर मनमानी चल रही है। सड़क निर्माण में मुरुम के स्थान पर मिट्टा का उपयोग किया जा रहा है। जिपं पंचायत की आगामी बैठक में मामले को प्रमुखता से उठाउंगी।ममता राजेश पाल, जिपं सदस्य क्षेत्र क्रमांक एककरोड़ों की सड़क में गुणवत्तीन निर्माण समाग्री का उपयोग किया जा रहा है। विभागीय मानीटरिंग नहीं होने के कारण ठेकेदार अपनी मनमानी चला रहा है।
