सोने के भाव में आज (मंगलवार) मामूली गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार नई दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव में 9 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। जिससे बाद राजधानी में सोना 46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में बढोत्तरी हुई है।सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 95 रुपए बढ़ी है। जिसके बाद 69,530 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले सत्र में सिल्वर 69,435 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि वैश्वक स्तर पर गोल्ड के दाम में एक रेंज के अंदर ट्रेडिंग के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 9 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 27.60 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि सोना 1,821 प्रति औंस रहा था।
