राजनांदगांव . एसपी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 14 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा में इस बार सबसे अधिक व्याख्यात्मक प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों को हल करने के लिए भावी अफसरों को काफी परेशान होना पड़ा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी से भी सूवाल पूछे गए।जिले से 5777 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे सामान्य अध्ययन के साथ शुरू हुई। इसमें 606 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 646 परीक्षार्थी गायब रहे। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षा में अधिक कठिन प्रश्न पूछे गए। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष कटआफ 118 से 120 जाएगा।पहली पाली के सामान्य अध्ययन पेपर में इतिहास से अधिक व्याख्यात्म प्रश्न पूछे गए। व्याख्यात्म प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को पूरी तरह से उलझा कर रख दिया। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से एप्टीट्यूट के साथ हुई। इसमें गणित व रीजनिंग के आसान सवाल पूछे गए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षार्थियों काथर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की हड़बड़ी में कई परीक्षार्थियों मास्क लेकर नहीं आए थे।, उन्हें मास्क दिया गया।
0 केंद्र को लेकर भटकते रहे परीक्षार्थी -परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए शहर में पांच सुविधा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन कुछ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पूछते-पूछते केंद्र तक पहुंच गए। परीक्षा को लेकर केंद्रों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की घड़ी, मोबाइल, डिजिटल वाच को उतरवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
