राजनांदगांव . जिले में हाईवे पर ठाकुरटोला में ही एकमात्र टोल नाका है, जहां से दिन भर में तकरीबन 34 हजार गाड़ियां रोज गुजरती हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी वाहनों पर ही फास्टैग लगा है। जो वाहन बगैर फास्टैग वाले हैं, उनकी सुविधा के लिए टोल पर बैंक कर्मी स्टाल लगाकर वाहनों में फास्टैग लगाने की प्रक्रिया कर रहे हैं, पर विडंबना यह है कि बिना फास्टैग वाले वाहनों के चालकों को किसी तरह प्रेरित नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते डेढ़ माह बाद भी 20 फीसद लोग अपने वाहनों में फास्टैग नहीं लगा पाए हैं। इन वाहनों को अब दोगुना टोल देना पड़ सकता है।नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया यानी एनएचएआइ ने रविवार की रात 12 बजे से सभी टोल पर कैश लेना बंद करने का निर्देश जारी किए हैं, सोमवार से फास्टैग से ही टोल भुगतान करना है। इसकी तैयारी करने, हंगामे व विवाद से बचने के लिए गार्ड रखने की बात एनएचएआइ ने सभी टोल प्लाजा प्रबंधकों से कही है, लेकिन ठाकुरटोला टोल प्लाजा में ऐसी कोई तैयारी नहीं की गई है। 0 टोल पर 24 घंटे फास्टैग की बिक्री करेंएनएचएआइ ने सभी टोल में 24 घंटे फास्टैग बिक्री शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत राजनांदगांव के ठाकुरटोला स्थित अशोका टोल प्लाजा में भी बैंक कर्मी काउंटर लगाकर दोनों ओर फास्टैग की बिक्री करते हैं। रविवार को नईदुनिया की टीम दोपहर डेढ़ बजे जब ठाकुरटोला टोल प्लाजा में तैयारी की पड़ताल करने पहुंची तो कैश लेन से बिना फास्टैग वाले दर्जनों वाहन गुजरे। वाहनों के दो-तीन चालकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैश लेना बंद होने की उन्हें जानकारी नहीं दी गई है। टोल में तैयारी न जानकारीठाकुरटोला स्थित अशोका टोल में फास्टैग को लेकर किसी तरह की कोई तैयारी नहीं है। टोल में दोपहिया वाहनों के लिए बीचों-बीच लेन बनाई गई है, जहां रोज दोपहिया सवार बड़ी गाड़ियों के जाम में फंस जाते हैं। लंबे समय से दुपहिया वाहनों के लिए किनारे में लेन बनाने की मांग की जा रही है।0 वर्जन..रात 12 बजे से कैशलेन बंद कर दिया जाएगा। वाहनों में फास्टैग जरूरी है। फास्टैग से ही टोल लिया जाएगा। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं है, उनसे दोगुना टोल लिया जाएगा। बगैर फास्टैग वाले वाहनों के स्वामियों और चालकों को फास्टैग लगाने की जानकारी भी दे रहे हैं। कितने वाहनों में फास्टैग लगी है और दिनभर में कितने वाहन गुजरते हैं। यह नहीं पता। मुकेश देवांगन, मैनेजर, अशोका टोल प्लाजा
