राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भुपेश बधेल के मंशानुरूप शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंग छाबड़ा द्वारा जारी कार्यकारिणी मे लगातार तीन बार शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नासीर जिन्दरान को शहर जिला कांग्रेस कमेटी मे महामंत्री का दायित्व सौपा गया जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताजनो मे हर्ष का माहौल है
