Home छत्तीसगढ़ CG : प्लेटिना बाइक की चेकिंग, शराब जब्त

CG : प्लेटिना बाइक की चेकिंग, शराब जब्त

14

कुरूद। मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन कर,बिक्री करने ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एक बजाज प्लेटिना मो०सा० क्र० CG 04 MC 0692 में पेट्रोल टंकी के उपर हरे रंग के प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर ग्राम भरदा मोड़ के तरफ जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टॉफ पहुंचकर बताये बजाज प्लेटिना मो०सा० क्र० CG 04 MC 0692 में पेट्रोल टंकी के उपर हरे रंग के प्लास्टिक बोरी रखकर ले जा रहा था, जिसको पकड़कर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम प्रकाश सोनकर पिता पंचू राम सोनकर निवासी नारी का रहने वाले बताया।

हरे के प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर अंदर 35 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180-180 एम.एल.कुल बल्क लीटर 6.300 मिली० कीमती 3500/- रूपये एवं बजाज प्लेटिना मो०सा० क्र० CG 04 MC 0692 कीमती 10,000/- रूपये कुल 13,500/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कुरुद में अप० क्र०- 117/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रकाश सोनकर पिता पंचू राम सोनकर साकिन-नारी थाना कुरूद को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपीगण का नाम प्रकाश सोनकर पिता पंचू राम सोनकर उम्र 32 वर्ष, साकीन नारी,थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)

Previous articleउच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए, विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
Next articleCG : सुशासन तिहार बना संकट की घड़ी में सहारा