राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 82 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम धर्मापुर में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम धर्मापुर में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम रीवागहन में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम कोटराभांठा में रंग मंच निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पार्रीकला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम डिलापहरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम परमालकसा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम जंगलेसर में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय शेड निर्माण के लिए 4 लाख 79 हजार रूपए, ग्राम टेड़ेसरा में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, ग्राम सिंघोला में निर्मलघाट निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम भोथीपारखुर्द में रंग मंच निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम कोपेडीह में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम इरईकला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।





