Crime scene barricade covering. Murder case of a criminal young male.
सूरजपुर, जिले में नाबालिग छात्रा का शव जंगल में मिला था। इस शव के मिलने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी कि ये पूरा मामला क्या है। वहीं अब पुलिस ने इस पूरे मामले पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छात्रा को गलत नियत से रोका था, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के बासबारी जंगल का है। बासबारी जंगल में एक नाबालिग छात्रा का शव मिला था। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी फायर वाचर शिवाराम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी गुनाह कबूलने में आना-कानी कर रहा था। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी का DNA टेस्ट करवाया। DNA टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी ने छात्रा की हत्या करने की बात कबूली। आरोपी ने बताया कि, उसने गलत नियत से छात्रा को रोका था, लेकिन छात्रा लगातार उसकी हरकत का विरोध कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी शिवराम ने उसकी हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
