राजनांदगांव | स्थानीय केशर नगर स्थित गायत्री विद्या पीठ के शिक्षा एवं संस्कार के लिए ख्याति प्राप्त शाला गायत्री विद्या पीठ सीजी अंग्रेजी माध्यम के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहे। दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों तथा शाला परिवार में ख़ुशी का वातावरण बना हुआ है। कक्षा दसवीं के 85 विद्यार्थियों में से प्रथम मानसी साहू 96% के साथ जिले मे पांचवा स्थान प्राप्त की है, द्वितीय देव्यांश गौतम (94.8%) एवं तृतीय स्थान पर मृत्युंजय गुप्ता (94.16%) रहे। वहीं कक्षा बारहवीं के 96 विद्यार्थियों में से गणित संकाय में प्रथम वाणी चौहान (78%), द्वितीय गौरव देवांगन (76.8%), तृतीय ईशा सोनबरसा (76.2%) रहे। विज्ञान संकाय में प्रथम पायल कोटेचा (87%), द्वितीय प्रतीक मेश्राम (85.8%), तृतीय दीपिका कुमावत (83%) तथा वाणिज्य संकाय में प्रथम राशि रंगारी 93.8% के साथ जिले मे तीसरा स्थान प्राप्त की है, द्वितीय ऋषभ जैन (90%), दृष्टि राठौर (89%) रहे।
शाला की प्राचार्य पिंकी खंडेलवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत लगन के साथ अभिभावक एवं शिक्षकों के प्रोत्साहन के कारण विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। कड़ी मेहनत एवं सतत् अभ्यास के कारण ही आज हम इस मुकाम पर पहुँचे है।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, सचिव गगन लड्ढा, सह-सचिव निकुंज सिंघल, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, हरीश गांधी, रूपाली गांधी, ऐकेडमी हेड अमित उत्तलवार, प्रशासक अनिल बाजपेयी, प्राचार्य पिंकी खंडेलवाल (सीजी अंग्रेजी माध्यम), प्राचार्य शैलजा नायर (सीबीएसई), प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव (सीजी हिन्दी माध्यम), उपप्राचार्य वंदना डुंभरे, उपप्राचार्य रश्मि ठाकुर, उपप्राचार्य तामेश्वरी साहू, प्रणव दवे एवं मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी तथा साथ ही शिक्षक कविता रंजन, पूनम सिंह, अरविंद कुमार निषाद, अर्चना श्रीवास्तव, सुकांता सरकार, विकास शर्मा, अविनाश देवांगन, किरण चन्द्राकर एवं मेघा साहू ने भी बधाई दी।
