खैरागढ़ . केंद्र सरकार के तीन काले कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को मुढ़ीपार में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सम्मेलन मे क्रांति बंजारे ने कहा कि ग्राम पंचायत मे जब भी कोई काम होता है तो बैठक आयोजित कर राय मशविरा किया जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे नरेंद्र मोदी ने किसान बिल पारित करते समय किसी से राय नहीं ली केवल पूंजीपतियो को फायदा पहुंचाने तीनों किसान बिल पारित किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रस्ताव पारित किया जाता है उससे पहले उस काम से क्या फायदा मिलेगा यह देखा जाता है। केंद्र सरकार ने जो बिल पारित किया है उससे किसानों को सिर्फ नुकसान सहना पड़ेगा। यह बिल केवल पूंजीपतियों के फायदे के लिए है।0 पूंजीपतियों को मिलेगा लाभजिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने केवल बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचाने योजना बनाई। इसी तरह मोदी सरकार भी केवल पूंजीपतियो को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। लेकिन वर्तमान मे कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार किसान हित को प्राथमिकता बनाकर योजना क्रियांवित कर रही है। डा. रमन सिंह ने अपने हक के लिए आंदोलन करने वाले किसानों को जेल मे डाला। लेकिन भूपेश सरकार उनसे किया हर वादा पूरा कर रही है। मोदी सरकार किसानों को कुचलना चाहती है। लेकिन जब तक बिल वापस नहीं होगा तब तक किसान आंदोलनरत रहेंगे। जिला महामंत्री रजभान वर्मा ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार ने बीमा, बोनस सहित 2500 रूपये मे धान खरीदकर सभी किसानों को खुश किया है। लेकिन केंद्र सरकार ने वादे के उलट काम किया। देश में बेरोजगारी, गरीबी बढ़ी है। आज भी धान का समर्थन मूल्य नहीं दे रही है।
0 दबाव के चलते बिल को वापस नहीं ले रही सरकारजिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ल्ड बैंक केंद्र सरकार को पैसा देती है उसके दबाव के चलते सरकार बिल को वापस नही ले रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल मे देश का कर्ज और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देश में मंडी की संख्या बढ़ाई जाए और हर क्षेत्र मे पांच किलोमीटर के अंदर इसकी व्यवस्था बनाई जाए तभी किसानों को फायदा मिलेगा। देश में जो मध्यमवर्गी किसान हैं वह अपने क्षेत्र को छोड़कर बाहर अपनी फसल बेचेंगे तो उन्हें शुद्ध नुकसान झेलना पड़ेगा। ऐसे में किसान बिल किसानों के हित में नहीं है। जिला महामंत्री ओम झा ने कहा कि दिल्ली मे आंदोलनरत किसानों का आज भी कांग्रेस पार्टी साथ देगी हमारा प्रयास है कि हम उन्हें और अधिक सहयोग करे। पहले भी कई कानून बने। लेकिन इस तरह का नहीं बना है। किसान बिल पारित होने के बाद कई राज्यो मे बड़े व्यवसायियों का गोदाम बन गया है।
