राजनांदगांव. आज राजनांदगांव एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशनुसार एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व मे शासकीय दिग्विजय महाविघालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिता माहेश्वर को मांग पत्र सौपा।

एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि जब से कोरोना महामारी के कारण महाविघालय बंद है उस समय ऑनलाइन से कक्षाएं की शुरुआत की गयी थी। लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ प्रोफेसर ये लिए ये कक्षाएं वरदान साबित हुए है जो क्योकि कुछ प्रोफेसर आनलाइन कक्षाए लेते ही नही है जो सिर्फ छात्रों का जीवन अंधकार में ले जा रहे है और अपना वेतन शासन से पूरा ले रहे है उसके बावजूद भी छात्रों से वो ठगी कर रहे है। जिसका हम विरोध करते है वह उन पर कार्यवाही की माग करते है और एैसे प्रोफ ेसर की जानकारी राज्य शासन को भेजे।
एन.एस.यू.आई. छात्र नेता जितेन्द्र वर्मा ने बताया है कि बडे दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे प्रोफेसरो के कारण महाविघालय की छवि खराब हो रही है जो अपने कर्तव्य का पालन नही कर रहे उन पर तत्काल कार्यवाही करें इस कार्य क्रम मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. लव उपाध्यक्ष राजा यादव , जितेन्द्र वर्मा , चेतन सिन्हा , अरविन्द साहू , संजय बोरकर , मयंक , सतीश , आदि मौजूद थे।
