राजनांदगांव – आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की पहल को लेकर प्रदीप शर्मा, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मान प्राप्त ने राजनांदगांव के वार्डों में सोशल वर्कर व समाजसेवी युवाओं की तलाश कर रहे है। जो आगे कुछ करना चाहते है।
आज वार्ड नं 04 नया ढाबा में आत्मनिर्भरता व नई दिशा से जुडऩे के लिये 20 रुपये सहयोग राशि लेकर युवाओ में आत्मनिर्भर, रोजी रोजगार की ओर कदम कैसे बढ़ाएं और आने वाले समय मे वार्ड, जिला, राज्य, देश मे किस प्रकार काम करे की एक राह मिल सके। उन्होने इस बारे मे बडी सरल भाषा मे समझाते हुए इन्हे प्रेरित किया।
श्री शर्मा ने उपस्थित बालाको एवं बालिकाओं को बताया कि आज हर क्षेत्र में प्रतियोगिता इतने बढ़ गयी है जिससे सपने बहुत बड़े हो गए है, जिससे उन सपनों को पूरा करने में सक्षम न होने पर गलत रास्ता अपना लेते है जिन्हें सही राह में लाने के लिये प्रदीप शर्मा ने महिलाओं व पुरुषों की टीम तैयार कर एक प्रथम प्रयास कर रहे है।
एक युवा बिना पैसे के कौनसा व्यवसाय चालू कर सकता है। या कम पैसे में कौनसा व्यवसाय करे जिससे कि फायदा ज्यादा हो। व्यवसाय में होने वाले नफा नुकसान , मार्केटिंग व्यवस्था, आय से ज्यादा खर्च की भरपाई कैसे करे आदि की जानकारी बहुत सरल तरीके से बताया जिससे कि सभी वार्डवासीयो ने लाभ लिया।
