बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में लीग भेदभाव एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने एमएचएम प्रशिक्षण क्षेत्रीय पंचायत बिलासपुर में दिया जा रहे हैं। यह कार्यक्रम छह फरवरी से आठ फरवरी तक चलेगा।कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी राहुल सैनी और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आरती मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यूनिसेफ के ट्रेनर गौरव ठक्कर और सेजल जोशी द्वारा सभी ब्लाकों के युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जीवन कौशल शिक्षा और अन्य गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित किया ताकि युवा अपने साथ साथ समाज में भी बदलाव ला सके। इसमें जीवन कौशल के 10 सूत्र, भावनाओं का प्रबंधन, स्व जागरूकता, तनाव प्रबंधन, समस्या समाधान , निर्णय लेना, समानुभूति, आपसी संबंध, रचनात्मक सोच, समालोचनात्मक चिंतन, प्रभावी संप्रेषण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने भाग लिया। इसमें जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से अपने विचारों में अलग बदलाव प्रगट किया। कार्यक्रम में रविंद्र खांडे, धनेश रजक, ममता सोनवानी, शोभा खांडे, विनीता अनन्त, राधिका महरा, दुर्गेश साहू आदि उपस्थित रहे। वेद परसादा में लगा सुपोषण चौपालजन स्वास्थ्य दिवस के अवसर में सुपोषण चौपाल ग्राम पंचायत वेद परसदा मस्तूरी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया। यह चौपाल स्वास्थ्य के लिए लगाया गया था। इसमें स्वास्थ्य के लिए अनेक प्रकार की हरी सब्जियों ,फल एवं विटामिन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम आरती पेनारे सचिव ग्राम पंचायत, पीला बाई पटेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,रानी पुष्पलता,खीखबाई केवट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुन्नी बाई, लक्ष्मी, मधु , सहायिका राजकुमारी, रामकुमारी, गंगोत्री, द्रोपति ,गुलाबा ,भोली, शीतला उर्मिला जलेश्वरी आशा संतोषी, गंगा, अनीता, ईशा, नर्मदा आदि उपस्थित रहे।
