Home छत्तीसगढ़ CG : टीचर और स्टूडेंट फरार, दोनों पर रेप का आरोप

CG : टीचर और स्टूडेंट फरार, दोनों पर रेप का आरोप

15

पेंड्रा। पेंड्रा में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक स्कूल शिक्षक समेत दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा एक अन्य युवक पर भी छात्रा ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले का तब उजागर हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब अपने परिवार को इस बारे में बताया तो मामला पुलिस के पास पहुँचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही और पेंड्रा थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है। पीड़िता ने दोनों आरोपियों पर विश्वास में लेकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों थानों की संयुक्त टीम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। मेडिकल परीक्षण समेत अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous articleइंदौर में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद, निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार
Next articleCG : मई लगते ही आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे…