(पूर्व में महामहिम राज्यपाल अनसुइया द्वारा राज्य स्तर श्रेष्ठ वालेंटियर का पुरस्कार प्रदीप शर्मा दिया गया)
राजनांदगांव : मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ शासन परिवहन, आवास व पर्यावरण, वन, विधि एवम विधायी कार्य विभाग की उपस्थिति में सर्वेश्वर दास स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदीप शर्मा सम्मानित किया गया।
नंदई निवासी प्रदीप शर्मा ने कोरोना संक्रमण काल में कोरोना वारियर्स के रूप में कोरोना जांच केंद्रों , पीडि़त मरीजों, माताओ, जच्चा बच्चा व पोषण अभियान आदि सामाजिक सेवा के साथ ही जरूरत मन्दो को ब्लड की व्यवस्था नि:स्वार्थ रूप जिस समर्पण भाव से उत्कृष्ट कार्य किया।
मनोज यादव ने बताया कि 25 जनवरी 2021 को नंदई में पंचमुखी हनुमान मंदिर के एक साल पूरा होने पर वार्डवासियों ने पूजा व हवन किया। प्रदीप शर्मा सक्रिय भूमिका रही है झुग्गी झोपड़ी व श्रम बाहुल्य क्षेत्र के जुझारू व सेवा भावी व्यक्ति के काम को शासन प्रशासन देख कर सम्मान दे रही है जिससे नंदई के युवाओं को एक प्रेरणा मिलती है। जिसके लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ 17 दिसम्बर 2020 को महामहिम राज्यपाल अनसुइया उईके द्वारा राज्य स्तर श्रेष्ठ वालेंटियर का पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया था।
श्री शर्मा को समस्त नंदईवासी, पार्षद, युवा जागृति क्लब के सदस्य मनोज यादव, विजय यादव, राजू साहू, हरक चंद साहू आदि ने उत्कृष्ट काम व सम्मान प्राप्त होने पर बधाई दी।
