Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : शिवाजी पार्क के सामने लगे ठेला खोमचा निगम का अतिक्रमण...

राजनांदगांव : शिवाजी पार्क के सामने लगे ठेला खोमचा निगम का अतिक्रमण दस्ता ने हटाया

7

राजनांदगांव । शहर मंे अतिक्रमण कर ठेला खोमचा एवं पसरा लगाने वालों को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर समझाईस देकर हटाने की कार्यवाही कर रही है। अतिक्रमण दस्ता आज शिवाजी पार्क के सामने से ठेला हटाने की कार्यवाही की। कल भी आर.के. नगर चौक में अतिक्रमण तोडा गया था।
शहर के चौक चौराहा एवं रोड में अतिक्रमण कर अनाधिकृत रूप से पसरा एवं ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखकर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत पसरा हटाने तथा ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिये। निर्देश के अनुक्रम में निगम का दस्ता कार्यवाही कर रही है। शिवाजी पार्क के सामने चार लोगो के द्वारा ठेला लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिसे हटाने समझाईस दी गयी थी। समझाईस उपरांत भी ठेला नही हटाने पर आज उप अभियंता मुनेन्द्र साठिया, समयपाल चिराग मेश्राम, पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा टीम के साथ जाकर चारो ठेला हटाया गया। कुछ माह पूर्व भी उक्त क्षेत्र से ठेला पसरा हटाने की कार्यवाही की गयी थी। इसी कडी में कल आर.के.नगर चौक में चबूतरा बनाकर  अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे उप अभियंता तिलक राज ध्रुव की उपस्थिति में अतिक्रमण दस्ता द्वारा तोडा गया।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना के हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

Previous articleवीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी शुरू
Next articleमध्य प्रदेश 4,302.87 करोड़ लागत की 4 सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति