Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने की नेहरू नगर वासियों से मुलाकात

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने की नेहरू नगर वासियों से मुलाकात

16

चर्चाकर उनकी समस्या से हुये अवगत

आयुक्त ने वार्ड नं. 45 की कालोनियों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में जाकर नागरिको से रूबरू हो मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के संबंध में चर्चा कर उनकी समस्या से अवगत हो रहे है और उनसे नगर विकास के लिये सुझाव भी ले रहे है। आज उनके द्वारा निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद सतीश मसीह एवं निगम के  अधिकारियों के साथ नेहरू नगर पहुॅच वहा के रहवासियो से मुलाकात किए। नेहरू नगर वासियों ने कालोनी की समस्याओ एवं कार्यो के बारे में महापौर श्री यादव को जानकारी दिए। इसी प्रकार आयुक्त अतुल विश्वकर्मा भी सफाई निरीक्षण की कडी में आज वार्ड नं. 45 के कालोनियों का निरीक्षण कर साफ सफाई एंव अन्य कार्यो के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किये।
महापौर श्री यादव सुबह नेहरू नगर पहॅुच कालोनी के सभी सडको मे घुम कालोनीवासियों से मुलाकात किये। कालोनीवासियो ने उनका स्वागत कर कालोनी मे कराये जाने वाले कार्य तथा समस्याओ के संबंध में उन्हें अवगत कराया। महापौर श्री यादव ने कालोनीवासियों की मांग पर कालोनी के गेट के सामने पुलिया निर्माण, रोड निर्माण तथा उद्यान बनाने के अलावा ट्रांसफार्मर को सिप्ट करने आवश्यक कार्यवाही हेतु कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे को निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि कालोनी के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करना है और साफ सफाई, बिजली आदि की समस्या का यथासंभव निराकरण करना है।
इसी प्रकार आयुक्त श्री विश्वकर्मा वार्ड नं. 45 के कालोनियों का निरीक्षण कर पं.दीनदयाल कालोनी में  रिक्त भूमि पर उद्यान बनाने प्रस्ताव तैयार करने कहा। इसी प्रकार खण्डेलवाल कालोनी मे उद्यान मरम्मत करने, बोरिंग मरम्मत करने तथा गणपति विहार कालोनी में नाली मरम्मत संबंधी कार्य का निराकरण करने तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किये। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक से कहा कि कालोनियों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये और घर घर कचरा संग्रहण कर यूजर चार्ज की नियमित वसूली की जावेे।

Previous articleराजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तकवार्डो में शिविर, दिसम्बर एवं जनवरी माह के पेंशन का होगा भुगतान
Next articleसमय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ भवन का निर्माण सुनिश्चित किया जाये : मंत्री सिंह